Responsive Menu
Add more content here...
November 26, 2026
ब्रेकिंग न्यूज

Sign in

Sign up

मिठाइयों पर भी पाक युद्ध का असर !

By Shakti Prakash Shrivastva on May 26, 2025
0 461 Views

   शक्ति प्रकाश श्रीवास्तव
पिछले दिनों भारत और पाकिस्तान के बीच रिश्तों में जो दरार की खाई बढ़ती हुई दिखी उसका असर अब हर तरफ दिखने लगा है। यहाँ तक कि देश का व्यापारी वर्ग भी अपने-अपने तरीके से पाकिस्तान का विरोध व्यक्त करने में जुट गया है। खासकर एक मिठाई के व्यापारी ने तो अपने मिठाई ब्रांड में पाक नाम होने के चलते मिठाई ब्रांड का नाम ही बदल दिया है।

वैसे तो देश में बहुतेरे मिठाई के ब्रांड हैं जिनके नाम में पाक शब्द जुड़ा हुआ है। क्योंकि हिन्दी में पाक शब्द का अर्थ शुद्धता से है। इसलिए मिठाई व्यापारी अपने ब्रांड की शुद्धता का बोध कराने के लिए इसका इस्तेमाल करते है। लेकिन अब जबकि कश्मीर के पहलगाम जिले में पिछले दिनों हुई आतंकी घटना के बाद जबसे पाकिस्तान और अपने देश से युद्ध होते-होते बचा है। इस शब्द के प्रति आम भारतीय का नजरिया बदल चुका है। अब यह शब्द लोगों के दिलों में नकारात्मकता और गुस्सा का प्रतीक बन गया है। देश की केंद्र सरकार समेत आम जनता तक पाकिस्तान का विरोध करना शुरू कर दिया है। सरकार ने तो कई आर्थिक और राजनयिक पहलुओं पर खुलेआम पाकिस्तान से रिश्ता खत्म कर दिया है।
इसलिए मिठाई कारोबारियों ने भी पाक शब्द को शुद्धता का बोध कराने वाले की बजाय दुश्मन देश पाकिस्तान का बोध कराने वाला मानने लगे है। यही वजह है कि उन्होने या तो अपने मिठाई के ब्रांड से पाक शब्द हटा दिया है या उसका नाम ही बदल दिया है।
राजस्थान की राजधानी जयपुर में त्योंहार नाम का एक मिठाई स्टोर है। इस दुकान की खासियत ये है कि यहाँ स्वर्ण भस्म और चांदी भस्म से बनी खास मिठाइयां बनाई जाती हैं। यहाँ की मशहूर मिठाई ‘स्वर्ण भस्म पाक’ है जिसकी कीमत 85,000 रुपये प्रति किलो है। अब इस दुकान के मालिक ने मिठाई का नाम ही बदल दिया है। इसके नाम से ‘पाक’ शब्द हटा कर उसकी जगह’श्री’ लगा दिया गया है। जैसे कि ‘स्वर्ण भस्म श्री’, ‘चांदी भस्म श्री’, ‘बीकानेरी मोती श्री’, ‘मसूर श्री’, और सर्दियों में आने वाली ‘गोंद श्री’। इस त्योंहार स्टोर की मालिक चार्टर्ड अकाउंटेंट अंजली जैन की मुताबिक जब देश के जवान सीमा पर लड़ रहे थे। उस समय अचानक हमें ऐसा लगा कि मिठाई के नाम में ‘पाक’ शब्द ठीक नहीं लगता। इसलिए हमने मिठाइयों के नाम में बदलाव किया। यह हमारा छोटा सा देशभक्ति का योगदान है। इस मिठाई में देशभक्ति की मिठास घुल गई है।
स्वर्ण भस्म मिठाई के बारे में कहा जाता है कि श्री भारत की सबसे महंगी मिठाई है। इसे आयुर्वेदिक फार्मूले से बनाया गया है। इसमें अफगानिस्तान से लाए गए बादाम और केसर का इस्तेमाल होता है। इसके साथ ही इसमें स्वर्ण भस्म डाला जाता है, जो आयुर्वेद में मेटाबॉलिज्म बढ़ाने के लिए अच्छा माना जाता है। ऊपर से चिलगोजा, पिस्ता और केसर की सजावट होती है। इसमें जैन मंदिर से लाया गया एनिमल क्रुएल्टी फ्री वर्क भी लगाया जाता है, इसलिए इसकी कीमत खास है। अंजली जैन ने कहा कि जब सीमा पर हालात तनावपूर्ण थे, तो हमें लगा कि ‘पाक’ शब्द से नकारात्मक भावना जुड़ रही है। इसलिए हमने मिठाई के नाम को बदलकर ‘श्री’ कर दिया, जो भारतीय संस्कृति को अच्छी तरह दर्शाता है।
जिस तरह से जयपुर के इस मिठाई कारोबारी ने धैर्य बनाए रखते हुए पाक के प्रति उपजे अपने आक्रोश और अपनी राष्ट्र्भक्ति का मुजाहरा पेश किया है। उसकी तारीफ होनी चाहिए।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *