Responsive Menu
Add more content here...
November 14, 2026
ब्रेकिंग न्यूज

Sign in

Sign up

  • Home
  • टॉप न्यूज
  • देश में बीते 24 घंटों में आए कोरोना के 2.67 लाख मामले, 4529 लोगों की मौत

देश में बीते 24 घंटों में आए कोरोना के 2.67 लाख मामले, 4529 लोगों की मौत

By Nikhil Pal on May 19, 2021
0 638 Views

नई दिल्ली(एजेंसी)- देश में कोरोना के मामलों में अब लगातार गिरावट हो रही है। देश में बीते 24 घंटों में कोरोना के 2.67 लाख से ज्यादा मामले सामने आए हैं। हालांकि, देश में कोरोना के मामले तो कम हो रहे हैं लेकिन कोरोना से होने वाली मौतों की संख्या हर रोज बढ़ रही है। बीते 24 घंटों में देश में कोरोना से 4500 से अधिक लोगों की मौत हुई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, देश में बीते 24 घंटों में कोरोना संक्रमण के 2 लाख 67 हजार 334 मामले सामने आए हैं। इस दौरान 4529 लोगों की कोरोना से मौत हुई है।

ठीक होने वाले मरीजों की संख्या भी बढ़ी

वही देश में संक्रमण से ठीक होने वाले मरीजों की संख्या भी बढ़ रही है। पिछले 24 घंटों में देश भर में कोरोना संक्रमण से 3 लाख 89 हजार 851 लोग ठीक हुए हैं। ये आंकड़ा अब तक का सर्वाधिक है। देश में अब तक कुल 2 करोड़ 19 लाख 86 हजार 363 लोग कोरोना को मात दे चुके हैं। कोरोना की रिकवरी के साथ ही देश में कोरोना के सक्रिय मामले भी तेजी से कम हो रहे हैं। बीते 24 घंटों में कोरोना के 1 लाख 27 हजार 46 एक्टिव केस कम हुए हैं। जिससे फिलहाल देश में कोरोना का सक्रिय आंकड़ा गिरकर 32 लाख 26 हजार 719 पर आ गया है।केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के अनुसार, भारत में कोरोना संक्रमण के अब तक कुल 2 करोड़ 54 लाख 96 हजार 330 मामले सामने आ चुके हैं। देश में कोरोना की सक्रिय दर फिलहाल 12.66 फीसद है। कोरोना की रिकवरी दर 86.23% पर है। भारत की कोरोना मृत्यु दर अभी 1.11% है।भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आइसीएमआर) के मुताबिक कोरोना संक्रमण का पता लगाने के लिए मंगलवार को देश भर में 20,08,296 नमूनों की जांच की गई। इनको मिलाकर अब तक 32 करोड़ 3 लाख एक हजार से ज्यादा नमूनों का परीक्षण किया जा चुका है।इस बीच देश में कोरोना वायरस के खिलाफ टीकाकरण जारी है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के अनुसार, देश में अब तक 18,58,09,302 लोगों को टीका लगाया जा चुका है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *