Responsive Menu
Add more content here...
July 21, 2026
ब्रेकिंग न्यूज

Sign in

Sign up

  • Home
  • Uncategorized
  • स्वास्थ्य मंत्रालय की केंद्र सरकार को सलाह, कहा- देश के 150 जिलों में लॉकडाउन जरूरी
April 28, 2021

स्वास्थ्य मंत्रालय की केंद्र सरकार को सलाह, कहा- देश के 150 जिलों में लॉकडाउन जरूरी

By 0 566 Views

नई दिल्ली(एजेंसी)-देश में कोरोना के बढ़ते कहर को देखते हुए कई जिलों में एक बार फिर लॉकडाउन लगाने का फैसला लिया जा सकता है। स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से एक प्रस्ताव तैयार किया गया है, जिसमें लॉकडाउन लगाने की सिफारिश की गई है। इस दौरान सिर्फ जरूरी सेवाओं को ही छूट दी जाएगी। देश में कोरोना वायरस के मामले काफी तेजी से बढ़ रहे हैं।रोजाना लाखों लोग कोरोना की चपेट में आ रहे हैं। कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों की वजह से स्वास्थ्य प्रणाली पर असर ना पड़े, इसके लिए स्वास्थ्य मंत्रालय ने एक प्रस्ताव रखा है, जिसके तहत देश के 150 जिलों में लॉकडाउन लगाने की बात कही गई है। केंद्र सरकार को सौंपी गई एक रिपोर्ट के मुताबिक, देश के उन शहरों में लॉकडाउन लगाने की सिफारिश की गई है, जहां संक्रमण की दर 15 फीसदी है।

केंद्र सरकार कर सकती है विचार

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से पेश किए गए प्रस्ताव में बताया गया है कि देश के 150 जिलों में लॉकडाउन लगाया जा सकता है। हालांकि इस पर अंतिम फैसला केंद्र सरकार, राज्यों के साथ चर्चा करने के बाद लेगी। रिपोर्ट के मुताबिक कोरोना के बढ़ते मामलों पर रोक लगाने के लिए ऐसे कदमों को उठाने पर जोर दिया गया है। केंद्र को भेजे गए प्रस्ताव में यह कहा गया है कि 15 फीसदी से ज्यादा संक्रमण की दर वाले जिलों में लॉकडाउन लगाने की जरूरत है। प्रस्ताव में कहा गया है कि इन जिलों में जरूरी सेवाओं को छोड़कर लॉकडाउन लगाना होगा, नहीं तो स्वास्थ्य प्रणाली पर इसका बोझ पड़ेगा। बता दें कि महाराष्ट्र, दिल्ली, छत्तीसगढ़, तमिलनाडु सहित देश के आठ राज्यों में संक्रमण के मामले 69 फीसद हैं। लॉकडाउन के मद्देनजर प्रभावित जिलों से संबंधित राज्यों से इस पर विचार लिया जाना है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को किए गए संबोधन में लॉकडाउन को संक्रमण रोकने का अंतिम उपाय बताया था उन्होंने इसे अंतिम विकल्प बताते हुए कहा था कि अभी सरकार पर्याप्त आक्सीजन, बेड और वैक्सीन का प्रबंध कर रही है। प्रधानमंत्री मोदी ने देश की जनता को संबोधित कर कहा था कि यदि आप सभी एकजुट हो जागरूकता पैदा करते हैं तो लॉकडाउन की जरूरत नहीं होगी। बता दें कि गुजरात, पंजाब और महाराष्ट्र समेत देश के अधिकांश राज्यों ने संक्रमण प्रभावित क्षेत्रों में पूर्ण या आंशिक लॉकडाउन लगा दिया है जिसका असर सामने आ रहा है। ऐसे हिस्सों में संक्रमण से मरने वालों की संख्या में कमी आई है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *