Responsive Menu
Add more content here...
June 16, 2025
ब्रेकिंग न्यूज

Sign in

Sign up

  • Home
  • टॉप न्यूज
  • तीरथ सिंह रावत होंगे उत्तराखंड के नए सीएम, शाम चार बजे राजभवन में लेंगे शपथ

तीरथ सिंह रावत होंगे उत्तराखंड के नए सीएम, शाम चार बजे राजभवन में लेंगे शपथ

By Nikhil Pal on March 10, 2021
0 439 Views

 

देहरादून(एजेंसी)-उत्तराखंड की कमान तीरथ सिंह रावत को सौंपी गई है। भाजपा विधानमंडल दल की बैठक में राज्य के नए मुख्यमंत्री के लिए उनके नाम का एलान हुआ। त्रिवेंद्र सिंह रावत ने उनके नाम का प्रस्ताव रखा, जिसे ध्वनिमत से पारित हुआ। आपको बता दें कि तीरथ सिंह भाजपा के राष्ट्रीय सचिव और पौड़ी गढ़वाल लोकसभा सीट से सांसद हैं।तीरथ का नेता चुना जाना सभी को चौंका गया, क्योंकि उनका नाम प्रमुख दावेदारों में शुमार नहीं किया जा रहा था।

चुने गए भाजपा विधायक दल के नेता

चार दिन की राजनीतिक हलचल के बाद केंद्रीय नेतृत्व से मुलाकात के बाद देहरादून लौटने पर मंगलवार शाम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था। नया नेता चुनने के लिए बुधवार सुबह देहरादून में भाजपा विधानमंडल दल की बैठक बुलाई गई। बैठक में केंद्रीय पर्यवेक्षक के रूप में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह व प्रदेश भाजपा प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम मौजूद थे। बैठक में सभी सांसदों को भी बुलाया गया। लगभग 11 बजे बैठक आरंभ हुई, जिसमें कार्यवाहक मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने तीरथ सिंह रावत के नाम का प्रस्ताव किया, जिस पर सर्वसम्मति से मुहर लगा दी गई। तीरथ सिंह रावत उत्तराखंड की पहली अंतरिम सरकार में शिक्षा राज्य मंत्री रहे हैं। उन्हें संगठन का भी अनुभव रहा है। तीरथ पौड़ी गढ़वाल की असवालस्यूं पट्टी के अंतर्गत ग्राम सिरौं में जन्मे। वे छात्र राजनीति से ही सक्रिय रहे। तीरथ राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के प्रचारक और अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के राष्ट्रीय मंत्री रह चुके हैं। पूर्व मुख्यमंत्री व सांसद खंडूडी के सबसे करीबी लोगों में शामिल तीरथ सिंह को 2012 के विधानसभा में चुनाव में चौबट्टाखाल सीट से मैदान में उतारा गया, जहां उन्होंने जीत हासिल की। फरवरी 2013 में उन्हें पार्टी ने प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई और 2015 में उन्हें प्रदेश की राजनीति से हटाकर राष्ट्रीय सचिव का दायित्व दे दिया गया।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *