Responsive Menu
Add more content here...
May 20, 2026
ब्रेकिंग न्यूज

Sign in

Sign up

  • Home
  • टॉप न्यूज
  • UP में फिल्म ‘सम्राट पृथ्वीराज’ टैक्स फ्री : सीएम ने मंत्रियों संग देखी, किया ODOP का प्रोमोशन

UP में फिल्म ‘सम्राट पृथ्वीराज’ टैक्स फ्री : सीएम ने मंत्रियों संग देखी, किया ODOP का प्रोमोशन

By Shakti Prakash Shrivastva on June 2, 2022
0 413 Views

पूर्वाञ्चलनामा डेस्क

उत्तर प्रदेश सरकार ने फिल्म ‘सम्राट पृथ्वीराज’ को उत्तर प्रदेश में टैक्स फ्री करने का निर्णय लिया है। निर्णय से पूर्व स्क्रीनिंग के लिए फिल्म का विशेष प्रदर्शन लोकभवन में गुरुवार को किया गया। इतिहास में हिंदुओं के अंतिम राजा कहे जाने वाले सम्राट पृथ्वीराज के जीवन पर आधारित इस फिल्म के विशेष प्रदर्शन के मौके पर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित उनके मंत्रिमंडल के कई सहयोगी मंत्री मौजूद रहे। इस मौके पर फिल्म यूनिट के प्रमुख सदस्य भी मौजूद रहे। फिल्म देखने के बाद हर किसी ने फिल्म की सराहना की। इसके बाद फिल्म को प्रदेश में टैक्स फ्री करने का निर्णय लिया गया। फिल्म देखने के बाद सीएम योगी आदित्यनाथ ने मीडिया से बातचीत की। योगी ने कहा कि फिल्में केवल मनोरंजन का माध्यम नहीं होती हैं। उससे हम कई बार नई जानकारियां हासिल करते हैं। कुछ नया सीखने का प्रयास करते हैं। फिल्म के अहम किरदार अक्षय कुमार की तारीफ करते हुए मुख्यमंत्री ने उनके शानदार अभिनय की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि फिल्म के सभी कलाकारों ने  अपने किरदारों के साथ न्याय किया है। सभी को उन्होंने धन्यवाद भी दिया। उन्होंने कहा कि इस फिल्म के जरिए लोग सम्राट पृथ्वीराज के इतिहास को जान पाएंगे। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीयता से जोड़ने का काम हम करते रहे हैं। यह फिल्म लोगों को अच्छी लगेगी। प्रदेश में सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के प्रचार-प्रसार के प्रति पूर्णतया गंभीर मुख्यमंत्री ने इस अवसर को भी ODOP प्रचार के लिए बेहतर माना। उन्होंने इस मौके पर फिल्म में काम करने वाले कलाकारों को प्रदेश के वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट के उत्पाद प्रदान कर सम्मानित भी किया। एक्टर अक्षय कुमार, मानुषी छिल्लर और निर्देशक चंद्र प्रकाश द्विवेदी को वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट के उत्पाद को उपहार स्वरूप दिया गया। अन्य कलाकारों को भी उन्होंने उपहार बांटा।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *