इंदौर.(संवाददाता)। कोरोना संक्रमण के कम होते प्रभाव को देखते हुए मध्य प्रदेश 1 जून से अनलॉक कर दिया जाएगा। धीरे धीरे सभी प्रतिबंधित सेवाएं भी शुरू कर दी जाएंगी। कोरोना कर्फ्यू में दिये जाने वाले इस ढील के साथ ही मध्यप्रदेश सरकार ने कोरोना मरीजों के लिए कुछ गाइडलाइंस भी तय कर दिया है। इसे सख्ती से पालन करना होगा। इस बाबत चिकित्सा स्वास्थ्य मंत्री ने अधिकारियों के साथ बैठक भी की है।
कोरोना मरीजों के घर पर लगेंगे पोस्टर
इस बैठक में अधिकारियों के साथ यह तय किया गया कि कोरोना पॉजिटिव मरीज के घर को माइक्रो कन्टेनमेंट जॉन बनाया जाए और उसके घर पर पोस्टर भी लगाया जाए। इतना ही नहीं संक्रमितों के संख्या के हिसाब से प्लानिंग किया जाए और साथ ही युद्ध स्तर पर कोरोना रोकथाम के लिए प्रयास हों।
बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि 5 मरीज संख्या के लिए अलग, 10 मरीज वाले कॉलोनी में अलग और 15 से 20 मरीज संख्या वाले कॉलोनी में अलग नियम बनाए जाएंगे। अनलॉक में संक्रमित हुए मरीज की पूरी कॉन्टेक्ट हिस्ट्री निकाली जाएगी। साथ ही होम आइसोलेशन में रह रहे मरीजों की भी पूरी जानकारी रखी जाएगी। इसके अलावा सरकार ने शिकायत दर्ज कराने के लिए 10755 फोन नम्बर भी शुरू करने जा रही है। इस नम्बर से कोरोना मरीजों के खिलाफ शिकायत दर्ज किया जा सकेगा।