Responsive Menu
Add more content here...
July 22, 2026
ब्रेकिंग न्यूज

Sign in

Sign up

  • Home
  • विविधा
  • पीएम मोदी की 46 जिलाधिकारियों के साथ बैठक आज, कोरोना प्रभावित जिलों का लेंगे जायजा

पीएम मोदी की 46 जिलाधिकारियों के साथ बैठक आज, कोरोना प्रभावित जिलों का लेंगे जायजा

By Nikhil Pal on May 18, 2021
0 562 Views

नई दिल्ली(एजेंसी)-देश में कोरोना की दूसरी लहर अब धीरे-धीरे कम होती नजर आ रही है। बीते कुछ दिनों से रोज ही नए संक्रमित मामलों में कमी देखी जा रही हैृ। इसके बावजूद देश के 46 जिलों में कोरोना संक्रमित मरीजों का आंकड़ा थम नहीं रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज कोविड-19 महामारी पर नियंत्रण के मद्देनजर 9 राज्यों के 46 जिलों के जिलाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। ऑनलाइन होने वाली इस बैठक में पीएम इन 46 जिलों की ताजा स्थिति के बारे में चर्चा करेंगे। इसके बाद प्रधानमंत्री 20 मई को शेष 10 राज्यों के 54 जिलाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे।

पीएम जिलाधिकारियों से करेंगे चर्चा

PMO की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार कर्नाटक , बिहार, असम, चंडीगढ़ , तमिलनाडु, उत्तराखंड , मध्यप्रदेश, गोवा , हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के अधिकारी इस बैठक में हिस्सा लेंगे। उल्लेखनीय है कोरोना संक्रमण के कारण देश भर में दूसरी लहर का प्रकोप जारी है। इस बीच प्रधानमंत्री मोदी लगातार बैठकें कर रहे हैं। इस क्रम में उन्होंने सोमवार को डॉक्‍टरों के एक समूह से बातचीत की। यह चर्चा वीडियो कॉन्‍फ्रेंसिंग के जरिये हुई। इसमें प्रधानमंत्री ने डॉक्टरों से सुझाव मांगे साथ ही इस महामारी से मिली सीख के बारे में जाना।बता दें कि बीते 24 घंटों में कोरोना संक्रमितों के 263,533 नए मामले सामने आए और 4,329 लोगों की मौत हो गई। संक्रमण के बढ़ते प्रकोप के कारण दुनिया भर के संक्रमित देशों में अमेरिका के बाद दूसरे नंबर पर भारत है। देश में संक्रमितों का कुल आंकड़ा 2.5 करोड़ से अधिक हो गया है और कुल मौतों का आंकड़ा 278,719 है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *