Responsive Menu
Add more content here...
July 21, 2026
ब्रेकिंग न्यूज

Sign in

Sign up

  • Home
  • टॉप न्यूज
  • यूपी में योगी सरकार का फैसला, वैक्सीनेशन के लिए सरकारी कर्मियों को मिलेगी छुट्टी

यूपी में योगी सरकार का फैसला, वैक्सीनेशन के लिए सरकारी कर्मियों को मिलेगी छुट्टी

By Nikhil Pal on March 31, 2021
0 546 Views

लखनऊ-पूरे देश में कोरोना की दूसरी लहर का असर साफ देखा जा सकता है।उत्तर प्रदेश में भी अब कोरोना के मरीजों की संख्या बढ़ने लगी है।ऐसे में सरकार का टारगेट है कि ज्यादा से ज्यादा लोगों को वैक्सीन लगाई जा जाए। सरकार ने फैसला लिया है कि सरकारी और निजी कंपनी में काम करने वाले कर्मचारियों को भी वैक्सीन लगाया जाएगा, लेकिन देखा जाता है कि काम के चलते कर्मचारी वैक्सीन लगवाने के लिए समय ही नहीं निकाल पाते हैं। ऐसे में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वैक्सीन लगवाने के लिए कर्मचारियों को एक खास सुविधा देने जा रहे हैं।अब सरकारी और निजी कंपनियों में काम करने वाले कर्मचारियों को कोरोना वैक्सीनेशन लगवाने के लिए एक दिन की छुट्टी दी जाएगी।

चार अप्रैल तक बंद रहेंगे कक्षा आठ तक के स्कूल

कोरोना के तेजी से बढ़ते मामलों के कारण एक बार फिर योगी सरकार की चिंता बढ़ा दी है। होली पर कक्षा आठ तक के जो स्कूल 31 मार्च तक के लिए बंद किए गए थे, वह अब रविवार यानी चार अप्रैल तक बंद रहेंगे। अन्य शैक्षिक संस्थान कोविड-19 प्रोटोकॉल के सख्ती से पालन के साथ खोले जाएंगे। पिछले दिनों होली से पहले सीएम योगी आदित्यनाथ ने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक कर निर्देश दिया था कि कक्षा आठ तक के सभी स्कूल 24 से 31 मार्च तक, जबकि मेडिकल और नर्सिंग कॉलेज छोड़कर बाकी सभी शिक्षण संस्थान 25 से 31 तक बंद रहेंगे। उस आदेश के मुताबिक, सभी शिक्षण संस्थान एक अप्रैल यानी गुरुवार से खुलने थे, लेकिन तमाम सावधानियों और सतर्कता के बावजूद कोरोना के केस भी बढ़ रहे हैं।मुख्य सचिव आरके तिवारी ने बताया कि कुछ जिलों में संक्रमण के अधिक मामलों को देखते हुए निर्णय लिया गया है कि कक्षा आठ तक के सभी स्कूल अगले रविवार यानी चार अप्रैल तक बंद रहेंगे। वहीं, अन्य शिक्षण संस्थान कोविड प्रोटोकॉल के सख्ती से पालन के साथ खोले जाएंगे। शिक्षक, स्टाफ और विद्यार्थियों को शारीरिक दूरी, मास्क और सैनिटाइजर का इस्तेमाल करना होगा। इसके अलावा सभी वार्ड और ब्लॉक में निगरानी समितियों की सक्रियता बढ़ाई जा रही है। त्योहार पर दूसरे राज्यों से आने वालों की कान्टेक्ट ट्रेसिंग, जांच आदि गंभीरता से कराने के लिए कहा गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने डेडिकेटेड कोविड अस्पतालों को पूरी क्षमता से चलाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा है कि इन अस्पतालों में पर्याप्त संख्या में मेडिकल स्टाफ, आवश्यक दवा, मेडिकल उपकरणों तथा बैकअप सहित ऑक्सीजन की उपलब्धता रहे। स्थानीय स्तर पर स्थिति का आकलन करते हुए जरूरत के अनुसार कोविड अस्पतालों की संख्या में वृद्धि की जाए। इसके तहत पहले चरण में सरकारी अस्पतालों को डेडिकेटेड कोविड अस्पताल के रूप में फिर सक्रिय किया जाए।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *