Responsive Menu
Add more content here...
September 14, 2026
ब्रेकिंग न्यूज

Sign in

Sign up

  • Home
  • टॉप न्यूज
  • कर्फ़्यू मुक्त हुआ यूपी : अब रात्रि सहित शनिवार-रविवार को रहेगा कोरोना कर्फ़्यू

कर्फ़्यू मुक्त हुआ यूपी : अब रात्रि सहित शनिवार-रविवार को रहेगा कोरोना कर्फ़्यू

By Shakti Prakash Shrivastva on June 8, 2021
0 736 Views

लखनऊ, (शक्ति प्रकाश श्रीवास्तव)। मंगलवार को उत्तर प्रदेश वासियों के लिए मंगलकारी खबर मिली। खबर ये कि प्रदेश के सभी जिलों को कोरोना कर्फ़्यू से निजात मिल गयी है। सभी जिलों में एक्टिव कोरोना की संख्या 600 से कम होने की स्थिति में सरकार ने बुधवार से सभी प्रतिबंध हटाने का निर्णय लिया है। अब प्रदेश में शाम 7 बजे से सुबह 7 बजे तक कर्फ़्यू के साथ शनिवार और रविवार को कोरोना कर्फ़्यू की पहले वाली पाबन्दियाँ लागू रहेंगी।

उत्तर प्रदेश में पिछले कुछ दिनों से लगातार कम हो रही कोरोना मरीजों की संख्या इस बात की तसदीक करती है कि प्रदेश में इस वायरस की तीव्रता काफी कम हो गयी है। पॉजिटिविटी दर मात्र 0.2% रह गई है, जबकि रिकवरी दर बेहतर होकर 97.9% हो गया है। उत्तर प्रदेश में कुल 14,067 कोरोना मरीजों का उपचार हो रहा है। विगत 24 घंटे में कोविड संक्रमण के 797 नए केस आए हैं। लगातार दो दिनों से दैनिक केस 1000 से कम ही आ रहे हैं। इसी अवधि में 2,226 लोग स्वस्थ होकर डिस्चार्ज भी हुए हैं। 9,000 लोग होम आइसोलेशन में उपचाराधीन हैं। अब तक कुल 16 लाख 64 हजार लोग कोरोना संक्रमण से स्वस्थ हो चुके हैं। सरकार ने प्रदेशवासियों से मास्क, सैनिटाइजेशन, सोशल डिस्टेंसिंग जैसे कोविड बचाव के व्यवहार को जीवनशैली में शामिल करने की अपील की है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *