Responsive Menu
Add more content here...
April 21, 2026
ब्रेकिंग न्यूज

Sign in

Sign up

  • Home
  • बिहार / झारखंड
  • बिहार में जनप्रतिनिधि पाएंगे मानदेय : 31 जुलाई तक खाते में हो जाएगा ट्रांसफर, राशि जारी

बिहार में जनप्रतिनिधि पाएंगे मानदेय : 31 जुलाई तक खाते में हो जाएगा ट्रांसफर, राशि जारी

By Shakti Prakash Shrivastva on July 27, 2021
0 702 Views

पटना, (संवाददाता)। बिहार में मुखिया ही नहीं सरपंच, जिला पार्षद समेत पंचायती राज के अन्य जनप्रतिनिधियों के लिए खुशखबरी है। क्योंकि एक अरसे से ये जनप्रतिनिधि सरकार से अपने लंबित मानदेय भुगतान किए जाने की मांग कर रहे थे। अब सरकार ने इनकी मांगों पर गौर करते हुए इनके लंबित मानदेय का भुगतान का निर्णय लिया है। न केवल निर्णय लिया है बल्कि इनके लिए राशि का आवंटन भी कर दिया है। सरकार की घोषणा की मुताबिक 31 जुलाई तक हर हाल में जनप्रतिनिधियों के बैंक खातों में मानदेय की राशि पहुंच जाएगी।

बिहार के त्रिस्तरीय पंचायती राज संस्थाओं के जनप्रतिनिधियों और ग्राम कचहरी के जनप्रतिनिधियों का वित्तीय वर्ष 2021-22 के मानदेय का भुगतान अभी तक किन्ही कारणों की वजह से नहीं किया जा सका है। लेकिन अब सरकार ने उस बाबत बकायदा 31 जुलाई तक जनप्रतिनिधियों के खातों में मानदेय का भुगतान करने का निर्देश भी दे दिया है। पंचायती राज विभाग द्वारा जारी निर्देश में एक मुखिया को प्रति माह 2,500 रुपए मानदेय दिये जाने का उल्लेख है। इस संबंध में विभाग ने इसके लिए 74 करोड़ 58 लाख की राशि भी आवंटित कर जिलों को भेज दिया है। कोरोना के कारण बिहार में समय पर पंचायत चुनाव नहीं हो सके थे लिहाजा पंचायतों में फिलहाल परामर्शी समिति काम कर रही है। इस तरह से पंचायत जनप्रतिनिधियों को वित्तीय वर्ष 2021-22 के कार्यकाल का बकाया मानदेय का भुगतान किया गया है ।

 

 

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *