Responsive Menu
Add more content here...
June 17, 2026
ब्रेकिंग न्यूज

Sign in

Sign up

  • Home
  • टॉप न्यूज
  • यूपी का रिकार्ड : 5 करोड़ से अधिक कोरोना टेस्ट करने वाला देश का पहला राज्य

यूपी का रिकार्ड : 5 करोड़ से अधिक कोरोना टेस्ट करने वाला देश का पहला राज्य

By Shakti Prakash Shrivastva on June 2, 2021
0 675 Views

लखनऊ, (मुख्य संवाददाता)। यूपी में कोरोना संक्रमण से निबटने में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का ट्रिपल ट्री माडल का प्रभाव अब साफ तौर पर दिख रहा है। इससे न केवल कोरोना के दूसरे लहर को नियंत्रित करने में मदद मिली बल्कि टेस्टिंग में 5 करोड़ से अधिक टेस्ट करना भी संभव हो सका है। यह टेस्ट संख्या पूरे देश में सर्वाधिक है।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कोरोना से निबटने में शुरुआत से ही एग्रेसिव होने की नीति अपनाई। खासकर ट्रेस-टेस्ट और ट्रीट माडल से स्थिति तेजी से नियंत्रित हुई और आज प्रदेश में स्थिति नियंत्रण में है। विगत 24 घंटे में कुल 3,31,511 टेस्ट किए गए। अब तक कुल 5 करोड़ से अधिक टेस्ट हुए हैं जो पूरे देश में सबसे अधिक हैं। पिछले 24 घंटे में प्रदेश में 1514 नए केस की पुष्टि हुई है और 4,439 लोग स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हुए हैं। आज कुल सक्रिय केसों की संख्या 28000 रह गई है। वर्तमान में कुल 28,694 कोरोना मरीज हैं जिनक इलाज चल रहा है। अब तक 16 लाख 44 हजार 511 प्रदेशवासी कोरोना संक्रमण से मुक्त हो चुके हैं। हमारा रिकवरी रेट 97.1 फीसदी हो गया है।

कोविड टीकाकरण की प्रक्रिया प्रदेश में सुचारु रूप से चल रही है। 45 वर्ष से अधिक और 18-44 आयु वर्ग के लोगों को कोविड सुरक्षा कवर प्रदान करने में उत्तर प्रदेश प्रथम स्थान पर है। अब तक 1,51,81,813 लोगों को पहली डोज दी जा चुकी है, जबकि 35,05,573 लोग वैक्सीन के दोनों डोज से आच्छादित हो चुके हैं। इस प्रकार प्रदेश में अब तक वैक्सीन के कुल  1 करोड़ 86 लाख 87 हजार 386 डोज एडमिनिस्टर किए जा चुके हैं।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *