Responsive Menu
Add more content here...
April 28, 2024
ब्रेकिंग न्यूज

Sign in

Sign up

  • Home
  • महाराष्ट्र
  • देश में थमने लगी कोरोना की दूसरी लहर की रफ्तार,27 दिन बाद आए 3 लाख से कम केस

देश में थमने लगी कोरोना की दूसरी लहर की रफ्तार,27 दिन बाद आए 3 लाख से कम केस

By Nikhil Pal on May 17, 2021
0 255 Views

नई दिल्ली(एजेंसी)- भारत में कोरोना संक्रमण की रफ्तार थोड़ी धीमी हुई है लेकिन कोविड मरीजों के मरने वालों की संख्या में अभी गिरावट नहीं आई है।देश में 27 दिन बाद 3 लाख से कम कोरोना के नए केस सामने आए हैं। सक्रिय मामलों में भी एक लाख से ज्यादा की कमी आई है।बता दें कि राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और महाराष्ट्र में कोरोना के नए मामले घट रहे हैं,जबकि महाराष्ट्र में मौतों का सिलसिला अभी थमने का नाम नहीं ले रहा है।

24 घंटे में 4 हजार से अधिक मौतें

रविवार देर रात तक मिले आंकड़ों के मुताबिक बीते 24 घंटे में 2,81,683 नए मामले सामने आए हैं। इससे पहले 19 अप्रैल को तीन लाख से कम (2,94,378) संक्रमित पाए गए थे। इस दौरान 3,78,388 मरीज संक्रमण मुक्त हुए हैं और 4,092 और लोगों की मौत हुई है। कुल संक्रमितों की संख्या दो करोड़ 49 लाख 62 हजार से ज्यादा हो गई है। इनमें से दो करोड़ 11 लाख 67 हजार से अधिक लोग ठीक भी हो चुके हैं और अब तक 2,74,411 लोगों की जान जा चुकी है। सक्रिय मामले 35,12,660 रह गए हैं। एक दिन पहले एक्टिव केस 36,17,185 थे। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा और महाराष्ट्र समेत कई प्रमुख राज्यों में नए मामलों में लगातार गिरावट जारी है। आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु में मामले बढ़ रहे हैं और केरल एवं कर्नाटक में भी ज्यादा कमी नजर नहीं आ रही। आंध्र प्रदेश में रिकॉर्ड 24,171 नए मामले मिले हैं। बंगाल में भी मामले स्थिर बने हुए हैं। बिहार, मध्य प्रदेश और गुजरात में भी मामले कम हो रहे हैं। कोरोना संक्रमण के चलते रोजाना होने वाली मौतों में कोई कमी नहीं नजर आ रही। पिछले 24 घंटे के दौरान 4,044 मौतें हुई हैं, एक दिन पहले 4,010 लोगों की जान गई थी। महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा 974 मौतें हुई हैं।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *