Responsive Menu
Add more content here...
June 16, 2025
ब्रेकिंग न्यूज

Sign in

Sign up

  • Home
  • टॉप न्यूज
  • देश में कोरोना का कहर जारी, पिछले 24 घंटे में मिले 2 लाख 60 हजार से ज्यादा केस,1495 मौतें

देश में कोरोना का कहर जारी, पिछले 24 घंटे में मिले 2 लाख 60 हजार से ज्यादा केस,1495 मौतें

By Nikhil Pal on April 18, 2021
0 318 Views

नई दिल्ली(एजेंसी)- देश में कोरोना ने अब कहर बरपाना शुरू कर दिया है।पिछले 24 घंटे में देश में सबसे ज्यादा 2 लाख 60 हजार 533 नए संक्रमितों की पहचान हुई। इससे पहले शुक्रवार को 2.33 लाख मामले सामने आए थे। पिछले 24 घंटे में एक लाख 38 हजार 156 लोगों ने कोरोना को मात दी और 1492 लोगों की जान भी गई।शनिवार को जिन राज्यों में सबसे ज्यादा मामले सामने आए, उनमें महाराष्ट्र (67,123), उत्तर प्रदेश (27,334), दिल्ली (24,375), कर्नाटक (17,489) और छत्तीसगढ़ (16,083) शामिल हैं। बीते दिन देश में आए कुल नए मामलों के 58% से ज्यादा मामले सिर्फ इन्हीं राज्यों में सामने आए।

एक्टिव केस 18 लाख के करीब

एक्टिव केस यानी इलाज करा रहे मरीजों का आंकड़ा भी लगातार बढ़ रहा है। बीते दिन इनमें 1.20 लाख का इजाफा हुआ। फिलहाल देश में 17 लाख 93 हजार 976 लोगों का इलाज चल रहा है। पिछले कुछ दिनों से जिस रफ्तार से एक्टिव केस के आंकड़े में बढ़ोतरी हो रही है, आज यह आंकड़ा 18 लाख के पार पहुंच जाएगा।कोरोना से लड़ने के लिए दिल्ली में डिफेंस रिसर्च एंड डेवलपमेंट ऑर्गेनाइजेशन (DRDO) ने 500 बिस्तरों का कोविड अस्पताल तैयार किया है। यहां बड़ी संख्या में ऑक्सीजन और वेंटिलेटर बेड्स उपलब्ध हैं। यहां लोगों का इलाज मुफ्त किया जाएगा। न्यूरो और कार्डिक का केस आने पर मरीजों को AIIMS रेफर किया जाएगा।वही कई शहरों में लॉकडाउन की वजह से पलायन जैसी स्थिति बन गई है। ऐसे में ट्रेनों में भीड़ बढ़ी है। इसे देखते हुए रेलवे ने खास गाइडलाइंस जारी की हैं। इसके तहत रेलवे स्टेशन या ट्रेन के अंदर मास्क न पहनने पर 500 रुपए जुर्माना लगाया जाएगा। परिसर में यहां-वहां थूकने और गंदगी फैलाने पर भी जुर्माना लगेगा।महाराष्ट्र में शनिवार को 67,123 नए मरीज मिले। 56,783 मरीज ठीक हुए और 419 की मौत हो गई। राज्य में अब तक 37.70 लाख लोग इस महामारी की चपेट में आ चुके हैं।वही शनिवार को यूपी में 27,334 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई। 7,831 लोग रिकवर हुए और 120 की मौत हो गई। अब तक यहां 7.93 लाख लोग संक्रमित पाए जा चुके हैं।दिल्ली में शनिवार को 24,375 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। 15,414 लोग रिकवर हुए और 167 की मौत हो गई। अब तक यहां 8.28 लाख लोग संक्रमित हो चुके हैं।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *