Responsive Menu
Add more content here...
November 23, 2026
ब्रेकिंग न्यूज

Sign in

Sign up

आखिर तय हो ही गई विश्वस्तरीय ‘गोरखपुर टाउनशिप योजना’ की दरें !

By Shakti Prakash Shrivastva on May 19, 2023
0 571 Views

शक्ति प्रकाश श्रीवास्तव

                पूर्वाञ्चल के कभी अति पिछड़े शहरों में शुमार रहने वाला शहर गोरखपुर योगी आदित्यनाथ के मुख्यमंत्री बनते ही देश के तेजी से विकसित हो रहे शहरों की दौड़ में शामिल हो गया है। इस क्रम में गोरखपुर विकास प्राधिकरण की तरफ से खोराबार क्षेत्र में 184.17 एकड़ क्षेत्रफल में अंतर्राष्ट्रीय स्तर के शहरों के मानक के अनुरूप एक खोराबार टाउनशिप और मेडीसिटी योजना शुरू की जा रही है। इसमें 109.25 एकड़ में टाउनशिप और 74.25 एकड़ में मेडिसिटी का विकास किया जाना है। इस योजना का शिलान्यास 28 मार्च को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया था। शिलान्यास के बाद से निकाय चुनाव आदि की वजह से इसके संपत्तियों का दर निर्धारण और फिर पंजीकरण आदि की औपचारिकताएं शुरू नहीं हो सकी थी। लेकिन अब स्थितियाँ सामान्य होने पर बुधवार को जीडीए बोर्ड की बैठक हुई। अथारिटी के अध्यक्ष और कमिश्नर रवि कुमार एनजी की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में इस बहुप्रतीक्षित खोराबार टाउनशिप एवं मेडिसिटी योजना की संपत्तियों के दरों का अनुमोदन किया गया। इस आवासीय योजना में विभिन्न श्रेणी के 692 भूखंड, बहुमंजिला भवन के लिए ग्रुप हाउसिंग के 7 भूखंड, ईडब्लूएस/एलआईजी के लिए भूखंड होंगे। बहुमंजिला भवनों में अलग-अलग श्रेणी के कुल 2080 फ्लैट बनाए जाएंगे। इसके अलावा टाउनशिप में व्यावसायिक भूखंड, दुकानों, विद्यालयों, क्रीड़ास्थल व पार्कों का भी प्रस्ताव है। खोराबार टाउनशिप के तहत आवासीय योजना में एलआईजी भूखंड की कीमत/बेसिक आवासीय मूल्य 37,930 रुपये प्रति वर्ग मीटर जबकि एमआईजी भूखंड की कीमत 40,365 रुपये प्रति वर्ग मीटर और एचआईजी भूखंड की करीब 43,000 रुपये प्रति वर्ग मीटर निर्धारित की गई है। इसके अलावा इस योजना में व्यावसायिक श्रेणी में भूखंड करीब 7050 रुपये प्रति वर्ग फीट और ग्रुप हाउसिंग श्रेणी के भूखंड करीब 5287 रुपये प्रति वर्ग फीट तथा सामुदायिक सुविधाओं के लिए भूखंड करीब 2643 रुपये प्रति वर्ग फीट निर्धारित है। शिक्षा संस्थानों के लिए भूखंड करीब 2115 रुपये प्रति वर्ग फीट निर्धारित किया गया है।

खोराबार योजना की ही तरह मेडिसिटी योजना में संपत्तियों की कीमतें एक एकड़ तक आवासीय मूल्य के डेढ़ गुणा के बराबर एवं इससे अधिक क्षेत्रफल पर आवासीय मूल्य के बराबर कीमत होगी। खोराबार टाउनशिप में 3525 से 4000 रुपये वर्ग फीट तक के भूखंड होंगे। इसी तरह 282.48 वर्ग फीट कारपेट एरिया वाले ईडब्लूएस के फ्लैट 7.30 लाख रुपये और 354 वर्ग फीट कारपेट एरिया वाले एलआईजी फ्लैट की कीमत 16.54 लाख रुपये में होंगे। मिनी एमआईजी की कीमत 28.58 लाख तथा एमआईजी फ्लैटों की कीमत 41.60 लाख रुपये होगी। इस तरह एक अरसे से लंबित यह योजना अब आकार लेने के लिए पूरी तरह से तैयार है। अब इलाकाइयों को इस विश्वस्तरीय आवासीय योजना मे रहने का सपना साकार हो सकेगा।

 

 

 

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *