Responsive Menu
Add more content here...
September 14, 2026
ब्रेकिंग न्यूज

Sign in

Sign up

  • Home
  • बिहार / झारखंड
  • बिहार में कोरोना का कहर जारी, सुबह से 9 संक्रमितों की मौत,सीएम आज करेंगे हाई लेवल मीटिंग

बिहार में कोरोना का कहर जारी, सुबह से 9 संक्रमितों की मौत,सीएम आज करेंगे हाई लेवल मीटिंग

By Nikhil Pal on April 16, 2021
0 636 Views

पटना-बिहार में कोरोना का कहर लगातार जारी है।राजधानी पटना में आज सुबह से कोरोना के 9 मरीजों की मौत हो गई हैं। पीएमसीएच में आज 5 मरीजों की मौत हुई है जबकि एनएमसीएच में 4 कोरोना संक्रमितों की मौत आज हो चुकी है। माना जा रहा है कि आज शाम तक यह आंकड़ा और बढ़ेगा।गुरुवार को बिहार में सबसे ज्यादा नए केस सामने आए थे जबकि 24 लोगों की मौत कोरोना से हो गई थी। आज सुबह यह आंकड़ा और ऊपर गया है। बिहार में बेकाबू कोरोना को देखते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज हाई लेवल मीटिंग बुलाई है। सीएम नीतीश आज शाम 4:30 बजे सचिवालय सभागार में एक उच्चस्तरीय बैठक करने जा रहे हैं। इस बैठक में स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे समेत राज्य के तमाम बड़े अधिकारी मौजूद रहेंगे।

लगातार बढ़ रही है मरीजों की तादाद

हाई लेवल मीटिंग में मुख्यमंत्री कोरोना की स्थिति को लेकर स्वास्थ्य विभाग की तैयारियों की समीक्षा करेंगे, साथ ही साथ आगे कैसे कोरोना संक्रमण को रोका जाए इसके लिए भी रणनीति बनाई जाएगी। बिहार में नाइट कर्फ्यू या आंशिक लॉकडाउन को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गुरुवार को अपनी राय सामने रखी थी। बिहार में फिलहाल 30 अप्रैल तक बंदिशों वाली गाइडलाइन लागू है। स्कूल, कॉलेज और शिक्षण संस्थान 18 अप्रैल तक के बंद रखे गए हैं। माना जा रहा है कि आज होने वाली बैठक में शिक्षण संस्थानों की बंदी और बढ़ाई जाएगी। बता दें कि गुरुवार को पटना एम्स में एक की मौत हुई है। वहीं पीएमसीएच में छह कोरोना संक्रमितों की मौत हुई है। पीएमसीएच के कोविड वार्ड में 92 मरीज भर्ती हैं। जबकि पटना एम्स में पिछले 24 घंटे में 27 नये संक्रमित भर्ती हुए थे। वहीं, छह लोगों को छुट्टी दी गई थी। जबकि कोविड वार्ड में 145 लोग भर्ती होकर इलाज करा रहे हैं।मोकामा में दो मरीजों की मौत होने की बात सामने आई थी। दोनो मृतक मोकामा प्रखंड के रहने वाले थे। 35 साल के एक मरीज पेशे से सरकारी शिक्षक थे। 11 अप्रैल को उनकी जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आयी थी।बुखार अधिक होने के कारण ऑक्सीजन लेवल घट गया था, जिसके कारण सांस लेने में परेशानी हो रही थी। हालत गम्भीर देखकर परिजनों ने 12 अप्रैल को पटना के एक निजी हॉस्पिटल में भर्ती कराया था। मृतक की पत्नी भी पॉजिटिव है। दूसरा मामला नगरपरिषद क्षेत्र का है। 40 साल के एक मरीज को पिछले 5 दिनों से बुखार और खांसी थी।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *