Responsive Menu
Add more content here...
July 22, 2026
ब्रेकिंग न्यूज

Sign in

Sign up

  • Home
  • बिहार / झारखंड
  • सीएम नीतीश ने कहा.. बिहार में अभी और बढ़ेगा कोरोना, अधिकारियों को हर जरुरी कदम उठाने का निर्देश

सीएम नीतीश ने कहा.. बिहार में अभी और बढ़ेगा कोरोना, अधिकारियों को हर जरुरी कदम उठाने का निर्देश

By Nikhil Pal on April 26, 2021
0 597 Views

पटना-बिहार में तेजी से बढ़ते कोरोना के मामले को देखते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोमवार को आलाधिकारियों के साथ बैठक कर हालात का जायजा लिया।सीएम ने इस बैठक में अफसरों से कहा कि राज्य में कोरोना का संक्रमण अभी और बढ़ सकता है। ऐसे में उन्होंने कहा कि अधिकारी परिस्थिति के अनुसार हर जरुरी कदम उठायें।साथ ही उन्होंने कहा कि कोरोना टेस्ट की संख्या को बढ़ाया जाये।जांच की रिपोर्ट जल्द उपलब्ध कराया जाये। इसका ख्याल रखा जाये कि कोई भी बेवजह अपने घर से बाहर न निकले।

सीएम ने अधिकारियों को दिया निर्देश

सोमवार को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कोरोना महामारी को लेकर उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की। सीएम ने कहा कि हर हाल में ऑक्सीजन की आपूर्ति करनी है, दवा के साथ-साथ ऑक्सीजन की पर्याप्त उपलब्धता रखें ताकि कोरोना मरीजों को किसी प्रकार की कोई समस्या नहीं हो।सरकारी या प्राइवेट हॉस्पिटल में ऑक्सीजन की जो जरुरत है उसको पूरा करने के लिए हर जरूरी कदम को उठाया जाये।मुख्यमंत्री ने अफसरों को कहा कि कोरोना के बढ़ते मामलों को लेकर हर पहलु पर गंभीरता से विचार करें और परिस्थिति के अनुसार जरूरी कदम उठायें।साथ ही उन्होंने कहा कि कोरोना टेस्ट की संख्या को बढ़ाया जाये।जांच की रिपोर्ट जल्द उपलब्ध करायी जाये।इसका ख्याल रखा जाये कि कोई भी बेवजह अपने घर से बाहर न निकले।सीएम ने मीटिंग में कहा कि कोरोना संक्रमण के मामले प्रतिदिन तेजी से बढ़ रहे हैं। स्पेशलिस्ट के अनुसार कोरोना का संक्रमण अभी और बढ़ सकता है। अन्य राज्यों में चुनाव के लिए जो पुलिसवाले गए हैं, उनके वापस लौटने पर हर किसी की कोरोना टेस्ट कराई जाये।मुख्यमंत्री ने कहा कि इस महामारी से लड़ने के लिए आयुष और यूनानी डॉक्टरों, रिटायर्ड डॉक्टरों का भी सहयोग लें। मरीजों के इलाज की समुचित व्यवस्था की जाये और साथ ही टीकाकरण में भी तेजी लाएं।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *