Responsive Menu
Add more content here...
January 15, 2026
ब्रेकिंग न्यूज

Sign in

Sign up

  • Home
  • टॉप न्यूज
  • असम के नए मुख्यमंत्री बने हिमंत बिस्वा सरमा,13 मंत्री हुए कैबिनेट में शामिल

असम के नए मुख्यमंत्री बने हिमंत बिस्वा सरमा,13 मंत्री हुए कैबिनेट में शामिल

By Nikhil Pal on May 10, 2021
0 544 Views

नई दिल्ली (एजेंसी)- हिमंत बिस्वा सरमा ने असम के मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली है। वे असम के 15वें मुख्यमंत्री बने हैं। राज्यपाल जगदीश मुखी ने हिमंत बिस्वा सरमा के साथ ही 13 विधायकों को मंत्री पद की शपथ दिलाई। इस मौके पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, त्रिपुरा के मुख्यमंत्री कमल बिप्लब देब, मेघालय के सीएम कोनराड संगमा, मणिपुर के सीएम बिरेन सिंह, और नागालैंड के सीएम नफीउ रियो मौजूद रहे। इससे पहले रविवार को उन्हें भाजपा विधायक दल का नेता चुन लिया गया था।

2015 में छोड़ा था कांग्रेस का दामन

असम में भाजपा के नया चमकता सितारा बन चुके हिमंत को कांग्रेस छोड़े हुए अभी छह साल भी नहीं हुए और वह राज्य के मुख्यमंत्री बनने जा रहे हैं। हिमंत बिस्व सरमा के असम का मुख्यमंत्री चुने जाने के साथ ही कांग्रेस से बाहर जाकर मुख्यमंत्री बनने वाले नेताओं के आंकड़ों में इजाफा हो गया है। अब देश में नौ गैर-कांग्रेस शासित राज्यों के मुख्यमंत्री कांग्रेस की सियासी पृष्ठभूमि से होंगे। पूर्वोत्तर के सात में से अब पांच राज्यों के मुख्यमंत्री पुराने कांग्रेसी हो जाएंगे। अभी जिन पांच राज्यों में चुनाव हुए हैं उनमें से तीन प्रदेशों के मुख्यमंत्रियों ने अपना सियासी सफर कांग्रेस से शुरू किया था। सबसे पहले हिमंता को भाजपा विधायक दल और फिर राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) विधायक दल का नेता चुना गया। नेता चुने जाने के बाद सरमा ने अपने पूर्ववर्ती सर्बानंद सोनोवाल के कार्यकाल को बेदाग और भ्रष्टाचार मुक्त बताते हुए कहा कि वह उनके मार्गदर्शक बने रहेंगे। वहीं, सोनोवाल ने उन्हें अपना छोटा भाई बताते हुए कहा कि वह राज्य को और ऊंचाईयों पर पहुंचाएंगे।हिमंत बिस्वा सरमा ने यह मौका देने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा के प्रति आभार भी व्यक्त किया।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *