Responsive Menu
Add more content here...
April 13, 2026
ब्रेकिंग न्यूज

Sign in

Sign up

गोरखपुर में बार काउंसिल का चुनाव सकुशल संपन्न।

By Shakti Prakash Shrivastva on January 22, 2026
0 173 Views

गोरखपुर। बार काउंसिल आफ उत्तर प्रदेश के सदस्यों के लिए चल रहा प्रदेश व्यापी चुनाव बुधवार को गोरखपुर में भी सम्पन्न हो गया। दो दिनों तक चले इस मतदान प्रक्रिया में 4238 अधिवक्ता सदस्यो ने हिस्सा लिया। सुबह से शाम पाँच बजे तक कोर्ट परिसर में निर्धारित समय तक गहमा-गहमी बनी रही।  चुनाव प्रक्रिया के तहत मतदान दीवानी कचहरी परिसर स्थित निर्धारित न्यायालयों में सम्पन्न हुआ। मतदान केंद्र के बाहर बड़ी संख्या में खड़े अधिवक्ता अपने-अपने प्रत्याशियों के समर्थन में हर आने वाले सदस्य अधिवक्ता से अपने पक्ष में मतदान करने का अनुरोध कर रहा था। उनके साथ कुछ उम्मीदवार भी थे। उम्मीदवारों में सबसे अहम बार काउंसिल आफ उत्तर प्रदेश  के अध्यक्ष रह चुके और मौजूदा चुनाव में सदस्य पद के उम्मीदवार मधुसूदन त्रिपाठी भी मौजूद रहे। चुनाव में कुल 6047 मतदाताओं में से महज 4238 सदस्यों ने ही अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इस दौरान मतदान केंद्र से बाहर प्रत्याशी या उनके प्रतिनिधि मुस्तैदी से प्रचार करते दिखे। परिसर में सुरक्षा व्यवस्था के तहत पुलिस बल की तैनाती की गई थी, जिससे मतदान व्यवस्था निर्विघ्न रही।

 

 

 

 

 

 

 

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *