Responsive Menu
Add more content here...
November 26, 2026
ब्रेकिंग न्यूज

Sign in

Sign up

चुनावी नतीजों के बाद बैकफुट पर यूपी सरकार !

By Shakti Prakash Shrivastva on July 17, 2024
0 528 Views

                                                                     शक्ति प्रकाश श्रीवास्तव

2014 के लोकसभा चुनाव के बाद से ही उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी का सियासी प्रदर्शन अव्वल रहा है। हालांकि उसके इस रिकार्ड पर थोड़ा ही सही लेकिन दाग लग गया बीते लोकसभा चुनाव में। इस चुनाव में उत्तर प्रदेश की कुल अस्सी सीटों पर जीत का दावा करने वाली पार्टी बीजेपी महज सैंतीस  सीटों पर सिमट गई। चूंकि गोरक्ष पीठाधीश्वर महंत योगी आदित्यनाथ सूबे के मुख्यमंत्री है लिहाजा इस स्थिति के लिए पार्टी संगठन से लेकर बाहर तक उन्हे ही जिम्मेदार बताया जा रहा है। यह अलग बात है कि इसकी जमीनी सियासी हकीकत की तस्वीर अलग है। हालांकि इन सब से बेखबर अपने अलग किस्म के सियासी तेवर के लिए जाने जाने वाले योगी आदित्यनाथ अपनी रौं में पहले की ही तरह अब भी व्यस्त हैं। यह अलग बात है कि उनके भी कार्य व्यवहार में इस हार का असर साफ तौर पर देखा जा रहा है। अपने निर्णयों पर सौ फीसद अडिग रहने वाले योगी और उनकी सरकार को पिछले दिनों कई मुद्दों पर बैकफुट पर आते देखा जा रहा है।

यूँ तो बीजेपी पहले भी केंद्र की सत्ता पर काबिज रही है लेकिन 2014 में जब नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री बने तबसे बीजेपी एक नए अलग और नए तेवर वाली पार्टी के रूप में उभरी। प्रचंड बहुमत की सरकार बनी। पाँच साल बाद 2019 में हुए लोकसभा चुनाव में भी 303 लोकसभा सीटे जीतकर नया रिकार्ड बनाते बीजेपी सत्ता में बनी रही। 2024 में बीते दिनों हुए लोकसभा चुनाव में भी बीजेपी ने हेट्रिक जीत दर्ज करते हुए तीसरी बार नरेंद्र मोदी की ही अगुवाई में सरकार बनाई। यह अलग बात है कि तीसरी बार बनी सरकार और पहले के दोनों सरकारों में खासा अंतर है। उन सरकारों में बीजेपी सांसदों की स्थिति ऐसी थी कि पहली बार देश की संसद में अपेक्षित सीटे न होने के अभाव में विपक्ष के किसी दल को नेता प्रतिपक्ष की कुर्सी तक नहीं मिल सकी। जबकि इस बार ऐसा नहीं है। कांग्रेस नेता और रायबरेली से सांसद राहुल गांधी को नेता प्रतिपक्ष बनाया गया है। इस दौरान उत्तर प्रदेश के 2017 और 2022 के विधानसभा चुनाव में भी बीजेपी का प्रदर्शन न केवल बेहतर रहा बल्कि योगी आदित्यनाथ की अगुवाई में दूसरी बार सरकार बनाई। इतना ही नहीं लोकसभा चुनाव में भी उत्तर प्रदेश की कुल 80 लोकसभा सीटों में से अधिकांश सीटे बीजेपी की झोलों मे रही। लेकिन बीते लोकसभा चुनाव में प्रदेश में बीजेपी को अपेक्षित सफलता नहीं मिली। 73 और 62 सीटों पर कब्जा जमाने वाली पार्टी का आंकड़ा महज 37 पर आकर सिमट गया। इससे प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्ययनतः के लिए स्थितियाँ विषम हो गई। विषम परिस्थितियों को देखते हुए ही शायद प्रदेश सरकार ने बीते दिनों कुछ ऐसे फैसले लिए जिससे ऐसा लगता है कि सरकार परिणाम के चलते बैकफुट पर आ गई है। एक तो प्रदेश के प्राथमिक शिक्षकों की उपस्थिति डिजिटल करने और लखनऊ स्थित कुकरैल पिकनिक सपाट के इर्द-गिर्द के रिहायश को चिन्हित कर अतिक्रमण हटाने संबंधी आदेश को सरकार ने आनन-फानन में फिलहाल फौरी रियायत देते हुए स्थगित कर दिया है। इसे सरकार के दबाव में रहते हुए किए गए निर्णय के रूप में देखा जा रहा है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *