Responsive Menu
Add more content here...
March 9, 2026
ब्रेकिंग न्यूज

Sign in

Sign up

  • Home
  • टॉप न्यूज
  • कोरोना मरीजों को रिकवरी के 6 महीने बाद ही लगवाना चाहिए टीका, सरकारी पैनल ने की सिफारिश

कोरोना मरीजों को रिकवरी के 6 महीने बाद ही लगवाना चाहिए टीका, सरकारी पैनल ने की सिफारिश

By Nikhil Pal on May 13, 2021
0 505 Views

नई दिल्ली(एजेंसी)- कोरोना वायरस के खिलाफ जंग में वैक्सीन को बड़ा हथियार माना जा रहा है और देश में 18 साल से ज्यादा उम्र के लोगों को टीका लगाया जा रहा है।वही सरकारी पैनल का कहना है कि कोरोना मरीजों को रिकवर होने के 6 महीने बाद ही वैक्सीन की पहली डोज लेनी चाहिए। न्यूज एजेंसी पीटीआई ने सूत्रों के हवाले से यह जानकारी दी है। इस बीच कोवैक्सीन तैयार करने वाली कंपनी भारत बायोटेक को 2 से 18 साल की आयु के लोगों के लिए टीकों के दूसरे क्लीनिकल ट्रायल को मंजूरी दे दी गई है। ड्रग्स कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया की ओर से यह मंजूरी दी गई है।

Covishield की 2 डोज के बीच हो 12-16 हफ्ते का अंतर

इसके अलावा पैनल ने कोविशील्ड की पहली और दूसरी डोज के बीच अंतर को भी 12 से 16 सप्ताह तक करने की सिफारिश की है। इससे पहले यह अंतर 6 से 8 सप्ताह तक ही रखने की बात कही गई थी।पैनल ने यह सिफारिश ऐसे वक्त में की है, जब देश भर में कोरोना वैक्सीन की सप्लाई में कमी देखने को मिल रही है। देश के कई राज्यों में इसके चलते 18 से 44 साल तक की आयु वाले लोगों का टीकाकरण प्रभावित हुआ है। इससे पहले मार्च में केंद्र सरकार ने सीरम इंस्टिट्यूट ऑफ इंडिया की वैक्सीन की पहली और दूसरी डोज के बीच अंतर 28 दिनों से बढ़ाकर 6 से 8 सप्ताह किए जाने की बात कही थी।कोरोना मरीजों को लेकर इससे पहले एक्सपर्ट्स ने सलाह दी थी कि उन्हें कम से कम एक महीने तक वैक्सीन नहीं लेनी चाहिए।स्वास्थ्य मंत्रालय के मौजूदा प्रोटोकॉल के अनुसार, कोविड-19 संक्रमण से स्वस्थ होने के 4-8 सप्ताह के बाद वैक्सीन लेनी चाहिए और गर्भवती व स्तनपान कराने वाली महिलाओं को कोरोना वैक्सीन की खुराक नहीं लेनी चाहिए, क्योंकि वैक्सीन के ट्रायल के दौरान इन्हें शामिल नहीं किया गया था। भले ही पैनल की ओर से नई सिफारिशों को लेकर कुछ कहा नहीं गया है, लेकिन इसे वैक्सीन की किल्लत से भी कुछ लोग जोड़कर देख सकते हैं। महाराष्ट्र, दिल्ली समेत कई राज्यों में बीते कुछ दिनों से टीकाकरण प्रभावित है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *