Responsive Menu
Add more content here...
May 20, 2026
ब्रेकिंग न्यूज

Sign in

Sign up

  • Home
  • टॉप न्यूज
  • भारत बंद के दौरान किसानों ने कुर्ता उतारकर किया प्रदर्शन,रेलवे ट्रैक को किया जाम

भारत बंद के दौरान किसानों ने कुर्ता उतारकर किया प्रदर्शन,रेलवे ट्रैक को किया जाम

By Nikhil Pal on March 26, 2021
0 417 Views

नई दिल्ली(एजेंसी)-किसान आंदोलन के 120 दिन पूरे होने पर ‘भारत बंद’ किया जा रहा है। हजारों की संख्‍या में किसान दिल्‍ली की सीमाओं पर नए कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं। कांग्रेस, लेफ्ट, समेत कई विपक्षी दलों ने बंद का समर्थन किया है।राजधानी दिल्ली, हरियाणा और पंजाब में पुलिस विशेष सतर्कता बरत रही है। बता दें कि दुकानें, माल आदि प्रतिष्ठानों को बंद रखने की अपील की गई है। पंजाब में सड़क व रेल यातायात को बाधित करने करने के साथ ही दूध और सब्जियों की भी सप्लाई बाधित हुई है।

किसानों ने कुर्ता उतारकर जताया विरोध

संयुक्त किसान मोर्चा द्वारा बुलाए गए भारत बंद के दौरान किसान मजदूर संघर्ष समिति के सदस्यों ने अमृतसर में अमृतसर-दिल्ली रेलवे ट्रैक को बंद किया। इस दौरान किसानों ने कुर्ता उतारकर विरोध दर्ज कराया।पंजाब के एसएएस नगर में संयुक्त किसान मोर्चा द्वारा बुलाए गए 12 घंटे के भारत बंद के दौरान प्रदर्शनकारियों ने चंडीगढ़-अंबाला राजमार्ग को बंद किया।पंजाब और हरियाणा में रेल यातायात किसानों, कृषि मजदूरों, कमीशन एजेंटों, ट्रेड यूनियनों और राजनीतिक दलों के कार्यकर्ताओं के विरोध के रूप में बुरी तरह प्रभावित हुआ और साख ही राष्ट्रीय राजमार्गों पर भी चक्काजाम किया गया है।भारतीय रेलवे ने बताया, ‘प्रदर्शनकारी पंजाब और हरियाणा के 31 स्थानों पर बैठे हैं, जो दिल्ली, अंबाला और फिरोजपुर डिवीजन में रेल आवाजाही को प्रभावित कर रहे हैं। 32 स्थानों पर ट्रेन सेवाएं प्रभावित, 4 शताब्दी ट्रेनें रद हैं। भुवनेश्वर में ओडिशा कांग्रेस और लेफ्ट पार्टियों ने संयुक्त किसान मोर्चा के भारत बंद के समर्थन में विरोध प्रदर्शन किया और सड़क जाम की।वही भारत बंद के समर्थन में राहुल गांधी ने ट्वीट किया है। उन्होंने लिखा, भारत का इतिहास गवाह है कि सत्याग्रह से ही अत्याचार, अन्याय व अहंकार का अंत होता है। आंदोलन देशहित में हो और शांतिपूर्ण हो!

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *