Responsive Menu
Add more content here...
February 7, 2025
ब्रेकिंग न्यूज

Sign in

Sign up

  • Home
  • पूर्वांचल न्यूज
  • खिचड़ी चढ़ाया, पूजा किया, जनता दर्शन में धन्यवाद सहित समस्याओं से रूबरू हुए महाराज जी

खिचड़ी चढ़ाया, पूजा किया, जनता दर्शन में धन्यवाद सहित समस्याओं से रूबरू हुए महाराज जी

By Shakti Prakash Shrivastva on January 16, 2023
0 238 Views

शक्ति प्रकाश श्रीवास्तव

मकर संक्रांति के मौके पर गोरखपुर पहुंचे सूबे के मुख्यमंत्री और गोरक्ष पीठाधीश्वर महंत योगी आदित्यनाथ की जिम्मेदारियाँ इस बार, अन्य दौरों की अपेक्षा अधिक रहीं। इस बार जहां उनके लिए पौराणिक महत्व के खिचड़ी चढ़ाने की परंपरा का निर्वहन करना था वहीं संप्रदाय विशेष की पूजन पद्धति से मकर संक्रांति की पूजन अर्चन करना था। मेला प्रबन्धक की हैसियत से जहां एक माह तक चलने वाले खिचड़ी मेला का प्रशासनिक प्रबंधन सुनिश्चित करना था वहीं बतौर सूबे के मुखिया जनता की जनसमस्याओं से भी हर बार की तरह रूबरू होकर उनकी उम्मीदों पर भी खरा उतरना था। इन सभी जिम्मेदारियों व क्रियाकलापों को उन्होने बहुत सुव्यवस्थित तरीके से उनके अंजाम तक पहुंचाया।

मकर संक्रांति के संक्रांति काल में अलसुबह उन्होने बाबा गोरक्षनाथजी को मुहूर्त की पहली खिचड़ी चढ़ाई। खिचड़ी मेला प्रबंधन का जायजा लिया। मंदिर से जुड़े क्रियाकलापों की जानकारी प्राप्त की। सोमवार को सुबह गौशाला, परिसर भ्रमण जैसे दैनिक गतिविधियों को अंजाम देते हुए हर बार की भांति दिग्विजयनाथ स्मृति भवन में जनता की समस्याओं से रूबरू होने जनता दर्शन कार्यक्रम में पहुँचे। वहाँ दूर-दूर से आए फरियादियों की समस्याओं को सुना। मौके पर मौजूद अधिकारियों को उन्होंने हर किसी के साथ न्याय होने संबंधी निर्देश दिया। उन्होने कहा कि पीड़ितों को थाने में ही न्याय दिलाते हुए दोषियों को जेल में डाला जाए। इसके अलावा उन्होने खिचड़ी मेला के लिए गोरखपुर आ रहे श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर भी अधिकारियों को निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि ठंड के मौसम में कोई भी बाहर ना सोए इसके लिए रैन बसेरों में उचित प्रबंध किया जाये। इस बार भी बड़ी संख्या में आए जमीन-जायदाद और इलाज संबंधी मामले पर उन्होने संबन्धित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिया। इस बार उन्होने 300 से अधिक लोगों की समस्याएं सुनी।

लोक कल्याण के लिए उन्होने मंदिर में रुद्राभिषेक भी किया।
गोला क्षेत्र के ग्राम बरहल से जनता दर्शन में पहुंची छोटे कद काठी वाली सुश्री उषा ने मुख्यमंत्री को अपने ठेठ भोजपुरी बोली से अभिभूत कर दिया। सरकारी आवास मिलने पर मुख्यमंत्री से मिल उन्हे धन्यवाद देने आई उषा के आग्रह पर मुख्यमंत्री योगी ने उषा के साथ फोटो भी खिंचाई।

 

 

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *