Responsive Menu
Add more content here...
April 17, 2026
ब्रेकिंग न्यूज

Sign in

Sign up

  • Home
  • टॉप न्यूज
  • चुनाव में बीजेपी को चुनौती देंगे किसान संगठन! बीकेयू की इकाइयां भंग, महापंचायत 5 सितंबर को

चुनाव में बीजेपी को चुनौती देंगे किसान संगठन! बीकेयू की इकाइयां भंग, महापंचायत 5 सितंबर को

By Shakti Prakash Shrivastva on July 12, 2021
0 1394 Views

मुजफ्फरनगर, (संवाददाता)। बीकेयू (भारतीय किसान यूनियन) की यूपी में प्रदेश, मंडल, जिला, तहसील व ब्लॉक की सभी इकाइयों को तत्काल प्रभाव से भंग कर दिया गया है। उत्तर प्रदेश में यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष राजबीर सिंह जादौन को छोड़कर अन्य सभी पदाधिकारियों को भी उनके पद से हटा दिया गया है। यह जानकारी देते हुए बीकेयू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कहा कि 5 सितंबर को मुजफ्फरनगर में संयुक्त किसान मोर्चा की महापंचायत की बैठक होगी। इसमें यूपी के विधानसभा चुनाव में संगठन का रुख क्या होगा, इस बाबत निर्णय लिया जाएगा।

बीकेयू के मीडिया प्रभारी धर्मेन्द्र मलिक की मुताबिक यह निर्णय संगठन की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में लिया गया। श्री मलिक ने बताया कि महापंचायत के बाद से नए सिरे से संगठन की इकाइयों का गठन किया जाएगा। फिलहाल बैठक में लिए गए निर्णय की मुताबिक यूपी के प्रदेश अध्यक्ष राजबीर सिंह जादौन को छोड़कर उत्तर प्रदेश की प्रदेश कार्यकारिणी, सभी जिलों की जिला इकाईयों, सभी मंडलों संगठनात्मक इकाइयों को भंग कर दिया गया है। सभी प्रकोष्ठों के प्रदेश, जिला व मंडल अध्यक्ष को भी पदमुक्त कर दिया गया है। 5 सितंबर को मुजफ्फरनगर में होने वाली महापंचायत में ही संयुक्त किसान मोर्चा की मिशन यूपी का बिगुल फूंका जाएगा। श्री टिकैत की मानें तो महापंचायत में ही इस बात का भी फैसला होगा कि किसान संगठन आगामी विधान सभा चुनाव में बीजेपी को चुनौती देगे तो कैसे। इस बाबत मसौदा भी तैयार होगा। कृषि क़ानूनों के अलावा भी कई मुद्दे ऐसे हैं जिन पर पंचायत में चर्चा होगी।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *