Responsive Menu
Add more content here...
February 7, 2025
ब्रेकिंग न्यूज

Sign in

Sign up

  • Home
  • पूर्वांचल न्यूज
  • यूपी में भी मंत्रिमंडल विस्तार ! केंद्र की तर्ज पर साधे जाएंगे समीकरण, सहयोगी निषाद पार्टी को मिल सकती है इंट्री

यूपी में भी मंत्रिमंडल विस्तार ! केंद्र की तर्ज पर साधे जाएंगे समीकरण, सहयोगी निषाद पार्टी को मिल सकती है इंट्री

By Shakti Prakash Shrivastva on July 8, 2021
0 331 Views

लखनऊ, (शक्ति प्रकाश श्रीवास्तव)। केंद्रीय मंत्रिमंडल के विस्तार होने के बाद अब बारी है राज्य में सत्तारूढ़ बीजेपी की योगी मंत्रिमंडल विस्तार की। सूत्रों की माने तो इसी महीने यहाँ भी मंत्रिमंडलीय फेरबदल हो सकता है। यह भी कयास लगाए जा रहे हैं कि जिस तरह केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंत्रिमंडल विस्तार में जातीय, क्षेत्रीय संतुलन को साधते हुए राजनीतिक नफा-नुकसान  का भी बखूबी ख्याल रखा कमोबेश ठीक उसी तरह योगी आदित्यनाथ भी राज्य मे मौजूदा हालात और आगामी चुनाव के लिहाज से लाभ-हानि का पलड़ा साधेंगे।

उत्तर प्रदेश में अगले साल 2022 में विधानसभा चुनाव होने है। इसको देखते हुए केंद्रीय मंत्रिमंडल विस्तार में सर्वाधिक 7 चेहरे उत्तर प्रदेश से शामिल किए गए। अपना दल जैसे सहयोगियों को भी तवज्जो दी गयी हालांकि सहयोगी निषाद पार्टी को जगह न मिलने से वो आहत है। संभव है कि उसके अध्यक्ष संजय निषाद को विधान परिषद के रास्ते प्रतिनिधित्व देते हुए मंत्री परिषद में शामिल कर उनकी नाराजगी दूर की जाये। संभावना बन रही है कि विस्तार राज्य में चल रहे ब्लाक प्रमुख चुनाव के बाद 15 जुलाई तक हो सकता है। फिलहाल उत्तर प्रदेश में मंत्रियों के 7 पद रिक्त है।मंत्रिमंडल में 60 सदस्य हो सकते हैं लेकिन अभी 53 सदस्य ही हैं। इनमें 23 कैबिनेट मंत्री, 9 राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार और 21 राज्य मंत्री हैं। विधानसभा चुनाव से पहले योगी मंत्रिमंडल की खाली सीटों को भरने के लिए कुछ नये चेहरों पर भी दांव लगाया जा सकता है। 75 लोकसभा वाले यूपी से मोदी कैबिनेट में 15 मंत्री है। इसके बावजूद उत्तर-प्रदेश के जातीय और क्षेत्रीय समीकरण सेट करने के लिए विस्तार की संभावना है। प्रदेश में विधान परिषद में 4 नए सदस्यों का मनोनयन होना है। इसमें संगठन के उन चेहरों को तवज्जों दिया जा सकता है जिसका जातीय समीकरण आगामी विधानसभा चुनाव के लिए फायदेमंद हो सकता है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *