Responsive Menu
Add more content here...
September 14, 2026
ब्रेकिंग न्यूज

Sign in

Sign up

  • Home
  • बिहार / झारखंड
  • विकास में यूपी का सोनभद्र नंबर ‘वन’ : नीति आयोग ने जारी की अति पिछड़े 112 जिलों की सूची

विकास में यूपी का सोनभद्र नंबर ‘वन’ : नीति आयोग ने जारी की अति पिछड़े 112 जिलों की सूची

By Shakti Prakash Shrivastva on August 4, 2021
0 742 Views

सोनभद्र, (संवाददाता)। एक अरसे से उत्तर प्रदेश में विकास की धुंधली पड़ी तस्वीर अब साफ होने लगी है। कागजों में होने वाला विकास अब धरातल पर दिखने लगा है। केंद्र सरकार के नीति आयोग द्वारा देश के अति पिछड़े 112 जिलों की जारी सूची में प्रदेश के सोनभद्र जिले को पहला स्थान मिलना इसका एक उदाहरण है। यह स्थान उसे विकास के मापदंडों पर खरा उतारने की वजह से मिला है। इस साल के फरवरी और मार्च महीने में किए किए गए विकास कार्यों के आधार पर यह रैंकिंग जारी की गई है। जबकि दूसरे नंबर पर राजस्थान का जैसलमेर जिला और असम के बारपेटा जिला तीसरे स्थान पर है।

सोनभद्र जिले के जिला विकास अधिकारी अमितपाल शर्मा की मुताबिक नीति आयोग द्वारा स्वास्थ्य, शिक्षा, वित्तीय समावेशन, आधारभूत संरचना समेत विकास के विभिन्न मानकों जैसे कई मानकों के आधार पर यह रैंकिंग जारी की जाती है। इसके तहत जिले में किए गए विकास कार्यों के लिए प्वॉइंट्स निर्धारित किए गए थे। इस प्वाइंट्स के आधार पर जिलों को नंबर दिए जाते हैं। इस बार पूरे देश में अति पिछड़े 112 जिलों को शामिल किया गया था। इस बार जारी मेरिट सूची में सर्वाधिक अंक हासिल करने की वजह से सोनभद्र जिले को पहला स्थान मिला है। मुख्य विकास अधिकारी ने इसे एक टीमवर्क का परिणाम बताते हुए इसका श्रेय मंडलायुक्त, जिलाधिकारी और कर्मचारियों को दिया है। बेसिक शिक्षा के क्षेत्र में स्मार्ट क्लास, फर्नीचर, फर्श, शिक्षा की गुणवत्ता पर ध्यान दिया गया। साथ ही बच्चों के ट्रांजिशन रेट को भी काफी कम रखा गया है। वहीं स्वास्थ्य के क्षेत्र में ग्रामीणों को सुविधाएं और उनको दिए जाने वाले पोषण पर भी ध्यान दिया गया। सभी विकास कार्यों की मॉनिटरिंग के लिए ऐप भी विकसित किया गया है। इसके अलावा कौशल विकास और अन्य क्षेत्रों में भी काम किया गया है। नीति आयोग द्वारा जारी मेरिट सूची में उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले को जहां पहला स्थान मिला है वहीं राजस्थान के जैसलमेर जिले को दूसरा तथा असम के बारपेटा जिले को तीसरा स्थान मिला है। इसी क्रम में तेलांगना के भूपालापाली को चौथा, झारखंड के लातेहार को पांचवां, मध्य प्रदेश के खंडवा को छठवां, आंध्र प्रदेश के वाईएसआर को सातवां, बिहार के नवादा को आठवां, कटिहार को नौवां और उत्तर प्रदेश के ही श्रावस्ती को दसवां स्थान मिला है। सूची में अंतिम यानि 112 वें स्थान पर झारखंड का चतरा जिला रहा।

 

 

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *