Responsive Menu
Add more content here...
March 9, 2026
ब्रेकिंग न्यूज

Sign in

Sign up

  • Home
  • टॉप न्यूज
  • यूपी MLC चुनाव : टक्कर बाहुबलियों और सपा से, लेकिन भारी है बीजेपी

यूपी MLC चुनाव : टक्कर बाहुबलियों और सपा से, लेकिन भारी है बीजेपी

By Shakti Prakash Shrivastva on April 8, 2022
0 448 Views

शक्ति प्रकाश श्रीवास्तव

उत्तर प्रदेश में पिछले दिनों हुए विधानसभा चुनाव में कितने किन्तु-परंतु के बाद बीजेपी ने नए राजनीतिक कीर्तिमान कायम करते हुए लगातार दुबारा सत्ता में काबिज हुई। अब प्रदेश में होने जा रहे विधान परिषद चुनाव में भी बीजेपी अपना परफ़ार्मेंस अव्वल रखते हुए जीत का ग्राफ एक बार फिर ऊंचा करने की कवायद में सफल होते दिख रही है। हालांकि प्रदेश में कुल 36 सीटों के लिए चुनाव होने थे लेकिन उनमें से 9 प्रत्याशियों के निर्विरोध चयनित होने की वजह से अब महज 27 सीटों पर चुनाव होना है। इसके लिए मतदान 9 अप्रैल को है। एक बार फिर पूर्व के कुछ चुनावी अनुभवों की मुताबिक बाहुबली समर्थित प्रत्याशियों का पलड़ा भारी नजर आ रहा है जबकि सपा भी कुछ एक स्थानों पर ज़ोर आजमाइश कर रही है। कुल मिला कर जो तस्वीर दिख रही है उसके अनुसार बीजेपी और उनके समर्थित प्रत्याशियों का वजन अन्य की तुलना में अधिक लग रहा है। जो 12 अप्रैल को मतगड़ना के बाद स्पष्ट हो जाएगा। विधान परिषद चुनाव में मिर्जापुर-सोनभद्र से श्याम नारायण सिंह, मथुरा-एटा-मैनपुरी से ओम प्रकाश सिंह, बदायूं से बागीश पाठक, हरदोई से अशोक अग्रवाल, लखीमपुर खीरी से अनूप गुप्ता, बांदा-हमीरपुर से जीतेंद्र सिंह सेंगर, अलीगढ़ से ऋषिपाल सिंह, बुलंदशहर से नरेंद्र भाटी और मथुरा-एटा-मैनपुरी से आशीष यादव के रूप में 9 बीजेपी प्रत्याशियों का निर्वाचन निर्विरोध हो गया है। ऐसे में शेष 27 सीटों के लिए मतदान की प्रक्रिया शनिवार 9 अप्रैल को संपादित होगी। इस दिन वाराणसी-चंदौली-भदोही, आजमगढ़-मऊ, गाजीपुर, जौनपुर, बलिया, देवरिया-कुशीनगर, मुरादाबाद-बिजनौर, रामपुर-बरेली, पीलीभीत-शाहजहाँपुर, सीतापुर, लखनऊ-उन्नाव, रायबरेली, प्रतापगढ़, सुल्तानपुर, बाराबंकी, बहराइच, प्रयागराज, झाँसी-जालौन-ललितपुर, कानपुर-फ़तेहपुर, इटावा-फ़र्रुखाबाद, आगरा-फिरोजाबाद, मेरठ-गाजियाबाद, मुजफ्फरनगर-सहारनपुर, गोंडा, अयोध्या, बस्ती-सिद्धार्थनगर, गोरखपुर-महराजगंज क्षेत्र के लिए मतदान होगा। इन 27 क्षेत्रों के लिए हो रहे चुनाव में जीत के समीकरणों के लिहाज से वाराणसी में बीजेपी प्रत्याशी डॉ सुदामा पटेल की तुलना में बाहुबली ब्रजेश सिंह की पत्नी व पूर्व एमएलसी अन्नपूर्ण सिंह, गाजीपुर से विशाल सिंह चंचल, बलिया से रविशंकर उर्फ पप्पू सिंह, जौनपुर से ब्रजेश सिंह प्रीन्सू, आजमगढ़ से सपा प्रत्याशी राकेश यादव, गोरखपुर-महराजगंज से सी पी चंद, देवरिया-कुशीनगर से डॉ रतनपाल सिंह और प्रतापगढ़ से अक्षय प्रताप सिंह उर्फ गोपाल जी के जीत की संभावना सर्वाधिक प्रबल है।

 

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *