Responsive Menu
Add more content here...
July 22, 2026
ब्रेकिंग न्यूज

Sign in

Sign up

  • Home
  • बिहार / झारखंड
  • तेजस्वी यादव और सांसद पशुपति के लापता होने के लगे पोस्टर, 51 सौ का इनाम

तेजस्वी यादव और सांसद पशुपति के लापता होने के लगे पोस्टर, 51 सौ का इनाम

By Nikhil Pal on May 15, 2021
0 577 Views

पटना-बिहार में इन दिनों इन दिनों दो नेताओं के लापता होने के पोस्टर दिख रहे हैं। पोस्टर में राघोपुर के विधायक और प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी यादव और हाजीपुर के सांसद पशुपति कुमार पारस को आक्रोशित ग्रामीणों ने लापता बताया है। जिनके घरों पर पोस्टर लगे हैं, वे बता नहीं पा रहे हैं कि इसे कब लगाया गया है।पोस्टर में लिखा गया है कि चुनाव जीतने के बाद दोनों माननीय अपने-अपने क्षेत्र से लापता हैं। इस कोरोना महामारी में भी इन लोगों को क्षेत्र की जनता का हाल-चाल पूछने की चिंता नहीं है। इन लोगों को यहां की जनता खोज रही है। जिन भाइयों को ये दोनों माननीय मिल जाएं, उन्हें 5100 रुपये दिया जाएगा।

पोस्‍टर में दावा- चुनाव जीतने के बाद गायब हुए दोनों नेता

कोरोना महामारी से पीडि़त लोग अपने जनप्रतिनिधि को खोज रहे हैं। इंटरनेट मीडिया पर भी दोनों जनप्रतिनिधि के लापता होने की सूचना वायरल हो रही है। पोस्टर में सांसद एवं विधायक को खोज कर लाने वाले को 51 सौ रुपये के इनाम की घोषणा की गई है। पोस्टर में लिखा गया है कि चुनाव जीतने के बाद सांसद एवं विधायक क्षेत्र से गायब हैं। कोरोना महामारी में राघोपुर प्रखंड के लोग त्रस्त हैं। कई लोगों की जान भी जा चुकी है। आरोप है कि सांसद एवं विधायक लोगों का हालचाल तक पूछने नहीं आ रहे हैं।बिहार सरकार में शामिल दलों के नेता भी तेजस्‍वी यादव पर लगातार ऐसे सवाल उठाते रहे हैं। भाजपा के राज्‍यसभा सदस्‍य सुशील कुमार मोदी, जदयू के प्रवक्‍ता संजय सिंह और अभिषेक झा लगातार कहते रहे हैं कि आपदा के वक्‍त तेजस्‍वी बिहार में दिखाई नहीं पड़ते। पिछले साल भी कोरोना की लहर के वक्‍त ऐसा आरोप लगा था। उससे पहले यानी कि 2019 में पटना में आई भीषण बाढ़ के वक्‍त भी राजद नेता पर ऐसा आरोप लग चुका है। हालांकि तेजस्‍वी ने कोरोना काल में अपने निर्वाचन क्षेत्र के लोगों की मदद के लिए कई अनुशंसाएं सरकार से की हैं। पिछले दिनों राजद विधायकों के साथ बैठक में राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष लालू प्रसाद यादव ने भी सभी विधायकों को क्षेत्र में जाकर आम लोगों की मदद करने का निर्देश दिया था।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *