Responsive Menu
Add more content here...
June 17, 2026
ब्रेकिंग न्यूज

Sign in

Sign up

योगी की राह पर धामी !

By Shakti Prakash Shrivastva on July 18, 2025
0 172 Views

                                                                                             शक्ति प्रकाश श्रीवास्तव

2017 में जब योगी आदित्यनाथ पहली बार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बने थे। तो उस समय उन्होंने कुछ ऐसी घोषणाएं की थीं जिसको पहले तो आमजन ने बहुत गंभीरता से नहीं लिया। जैसे अपराध और भ्रष्टाचार पर जीरो टालरेंस आदि और इसको अमली जामा पहनाने के लिए आपरेशन मजनू, आपरेशन बुलडोजर जैसी योजनाए शुरू कराई। इसका असर ये हुआ कि आज मुंबई की तरह गोरखपुर जैसी जगह में भी महिलायें देर रात तक घर से बाहर भयहीन हो घूम रही है। अतीक अहमद और मुख्तार अंसारी जैसे माफियाओं का अंपायर जिस तरह ध्वस्त हुआ उसको लोगों ने अपनी आँखों के सामने देखा। इसके बाद आमजन मानस में योगी के प्रति धारणा बेहतर से और बेहतर होती चली गई। इसका परिणाम ये रहा कि कभी अपराध और पिछडेपन के लिए जाना जाने वाला प्रदेश अब विकास के नित नए रिकार्ड कायम करते दिख रहा है। आज देश का सर्वाधिक एक्स्प्रेसवे, सर्वाधिक एयरपोर्ट जैसे कई क्षेत्रों में देश में टाप में है। आपरेशन बुलडोजर की धमक तो देश ही नहीं देश के बाहर तक गूंजी। अपराध पर नियंत्रण के लिए देश के कई राज्यों ने इसका अनुसरण किया।

अब योगी के मूल प्रदेश उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी योगी आदित्यनाथ का विकास माडल अपना लिया है। ये भी कह सकते हैं कि वो भी योगी के नक्शे कदम पर चल चुके हैं। हाल ही में उन्होंने प्रदेश में साधु-संत का वेष धारण कर धार्मिक स्थलों पर ठगी या अनैतिक गतिविधियों में लिप्त लोगों को पकड़ने के लिए आपरेशन कालनेमि की घोषणा की है। घोषणा ही नहीं बल्कि पूरी गंभीरता और ईमानदारी से सरकार आपरेशन कालनेमि को धरातल पर उतार रही है। अब तक सैकड़ों से अधिक ऐसे फ्रायड पकड़े गए हैं जिन्होंने अपने कुत्सित प्रयास से समूचे देवभूमि की देवत्व प्रतिष्ठा को कलुषित करने का दुस्साहस कर रहे हैं।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के आदेश पर शुरू हुआ ऑपरेशन कालनेमि अब राज्य की सीमाओं से निकलकर देशव्यापी चर्चा का विषय बन चुका है। धार्मिक चोला पहनकर आम लोगों की आस्था से खिलवाड़ करने वाले ढोंगियों के खिलाफ चलाया जा रहा यह अभियान सोमवार को सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ। एक्स पर ऑपरेशन कालनेमि ट्रेंड करता रहा और हजारों यूजर्स ने इस मुहिम का समर्थन किया।

पिछले हफ्ते शुरू हुए इस अभियान के तहत अब तक दो सैकड़ा से अधिक लोग पूरे राज्य से पकड़े गए हैं। पांच दिन पूर्व मुख्यमंत्री ने इस विशेष अभियान की शुरुआत की थी। इस अभियान के तहत पुलिस उत्तराखंड में सक्रिय ऐसे लोगों की पहचान और गिरफ्तारी करना चाहती है जो साधु-संत का वेष धारण कर धार्मिक स्थलों पर ठगी या अनैतिक गतिविधियों में संलिप्त हैं। इस अभियान के तहत अब तक पूरे राज्य में 200 से अधिक ढोंगियों को जेल भेजा जा चुका है।

लोगों ने सोशल मीडिया पर सीएम धामी की निडरता और त्वरित कार्रवाई की जमकर सराहना की। कई यूजर्स ने उन्हें सनातन धर्म का प्रहरी और धर्म व श्रद्धा का रक्षक तक लिखा। वहीं, कई राज्यों के लोगों ने भी इस तरह का अभियान अपने राज्यों में भी चलाने मांग की है। जिससे यह स्पष्ट हो गया है कि इस ऑपरेशन ने देश के जनमानस में गहरी छाप छोड़ी है।

सोमवार को जैसे ही यह ट्रेंड शुरू हुआ, कई घंटे ऑपरेशन कालनेमि टॉप ट्रेंडिंग में बना रहा। इससे पहले भी सीएम धामी धर्म और सनातन की रक्षा के लिए लव, लैंड जिहाद पर कार्रवाई के साथ ही धर्मांतरण करने वालों के खिलाफ भी कठोर कार्रवाई कर चुके हैं।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *