Responsive Menu
Add more content here...
March 9, 2026
ब्रेकिंग न्यूज

Sign in

Sign up

बीजेपी कैसे चार सौ पार ?

By Shakti Prakash Shrivastva on May 3, 2024
0 440 Views

शक्ति प्रकाश श्रीवास्तव

भारतीय जनता पार्टी अपने चुनाव प्रचार में बड़ी मजबूती के साथ अबकी बार चार सौ पार का नारा लगा रही है। ऐसा लगता है कि बीजेपी अपनी सियासी रणनीति के तहत इस नारे के साथ विपक्ष पर मनोवैज्ञानिक दबाव डालने का हर संभव कोशिश कर रही है। जबकि दूसरी तरफ संयुक्त विपक्ष का आइएनडीआइए गठबंधन का इस पर जोर है कि किसी भी सूरत में बीजेपी सरकार की हैट्रिक न बनने पाए। सत्ता और विपक्ष के बीच चल रही इस सियासी कसरत के बीच राज्यों से जो खबरें मीडिया खासकर सोशल मीडिया के जरिए आ रही है वो चौंकाने वाली है। अगर आ रही खबरों की मुताबिक चुनाव परिणाम पर अगर असर दिखा तो बीजेपी का यह नारा चुनाव बाद महज एक जुमला बन कर रह जाएगा।

उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हरियाणा और पंजाब जैसे प्रदेशों से आ रही बीजेपी या सत्तासीन सरकारों के विरोश संबंधी खबरे बीजेपी के नारे को कमजोर बना रही है। गाँव-देहात के कई इलाके है जहां गाँववालों द्वारा बाकायदा सत्ताधारी प्रत्याशियों के बहिष्कार संबंधी बैनर-पोस्टर लगाए गए है। कुछ एक जगहों पर हिंसक विरोध भी हुए है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के गृह क्षेत्र गोरखपुर से सटे संतकबीर नगर संसदीय क्षेत्र में प्रदेश सरकार के काबीना मंत्री और निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ संजय निषाद पर शनिवार की रात एक शादी समारोह में हमला हुआ। डॉ निषाद घायल हो गए हैं। कार्यकर्ताओं ने उन्हे बचाया। पिछले 30 मार्च को प्रदेश के ही मुजफ्फरनगर जिले के खतौली क्षेत्र मढ़करीमपुर गाँव में एक चुनावी सभा के दौरान रात 8 बजे केंद्र सरकार के राज्यमंत्री डॉ संजीव बालियान के काफिले की गाड़ियों पर जमकर पथराव किया। सभास्थल के नजदीकी छतों से हुए पथराव से दर्जनों कार्यकर्ता घायल हो गए। पथराव में खतौली के पूर्व विधायक विक्रम सैनी की गाड़ी भी क्षतिग्रस्त कर दिया। बीजेपी ने इस समूचे घटनाक्रम को विपक्ष की साजिश करार दिया है। इसी तरह मेरठ में रामायण सीरियल में राम का किरदार निभाने वाले और बीजेपी प्रत्याशी अरुण गोविल 6 अप्रैल को चुनाव प्रचारके दौरान रथ पर सवार होकर रोडशो कर रहे थे। उनके रोडशो में भी स्थानीय लोगों द्वारा अरुण गोइल वापस जाओ सरीखे विरोधी नारे लगाए गए। मुर्दाबाद के भी नारे लगे। कई जगह चुनाव बहिष्कार का पोस्टर लिए महिलाये पुरुष रथ के आगे भी आ गए। पश्चिमी उत्तर प्रदेश कुछ अन्य जगहों पर भी ऐसी घटनाए होने की खबरे हैं। इस इलाके का राजपूतसमाज भी जगह-जगह समाज की अनदेखी का आरोप लगाकर बीजेपी प्रत्याशियों का विरोध कर रहेहैं। हरियाणा में भी कई क्षेत्रों में बीजेपी और कई वर्षों तक बेजेपी की सहयोगी रही जजपा का भी बहिष्कार किया जा रहा है। यदि इन खबरों परयकीन कर लिया जाए तो फिर कल्पना करे कि आखिर किस आधार पर बीजेपी का अबकी बार चार सौ पार का नारा सच साबित हो सकेगा।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *