Responsive Menu
Add more content here...
April 19, 2026
ब्रेकिंग न्यूज

Sign in

Sign up

  • Home
  • टॉप न्यूज
  • बुलेटप्रूफ जैकेट पहन कड़ी सुरक्षा में बांदा जेल पहुंचा मुख्तार अंसारी, बैरक नंबर 16 में किया गया शिफ्ट

बुलेटप्रूफ जैकेट पहन कड़ी सुरक्षा में बांदा जेल पहुंचा मुख्तार अंसारी, बैरक नंबर 16 में किया गया शिफ्ट

By Nikhil Pal on April 7, 2021
0 544 Views

लखनऊ-पंजाब की रोपड़ जेल में बंद मुख्तार अंसारी को लेकर यूपी पुलिस आज सुबह 4 बजकर 34 मिनट पर बांदा जेल पहुंची। बांदा जेल पहुंचने पर मुख्तार अंसारी की सारी कागजी कार्यवाही पूरी कर ली गई है। इसके बाद 4 डॉक्टरों की टीम ने मुख्तार अंसारी का मेडिकल चेकअप किया। पहले तो मुख्तार को सामान्य बैरक में रखा गया था, लेकिन बाद में उसे जेल के अंदर बैरक नंबर 15 में शिफ्ट किया गया। फिर अचनाक ही सरप्राइज देते हुए उसे बैरक नंबर-16 में शिफ्ट कर दिया गया है।मुख्तार अंसारी को लेकर यूपी पुलिस की टीम दोपहर 2.07 बजे रोपड़ से रवाना हुई थी। पंजाब से होते हुए यह काफिला शाम 4 बजे तक हरियाणा के करनाल पहुंच गया। इसके बाद नोएडा, मथुरा, आगरा और कानपुर होते हुए पुलिस का काफिला सुबह 4.34 बजे बांदा जेल पहुंचा।

सुबह बांदा जेल पहुंचा काफिला

अपर पुलिस महानिदेशक प्रयागराज जोन प्रेम प्रकाश को मुख्तार अंसारी को पंजाब से यूपी लाने की जिम्मेदारी मिली थी। पुलिस टीम मंगलवार की सुबह चार बजे पंजाब की रोपड़ पुलिस लाइंस पहुंची थी। टीम के 20 से अधिक वाहनों में व्रज और ऐंबुलेंस भी हैं। एडीजी के साथ टीम में एक सीओ, दो इंस्पेक्टर, छह एसआई, 20 दीवान और 30 सिपाहियों के साथ एक कंपनी पीएसी भी है।मुख्तार अंसारी को जब पंजाब से यूपी लाया जा रहा था तो उसके ऊपर हमले की आशंका जताई गई थी। इसलिए रास्ते में पड़ने वाले सभी जिलों को अलर्ट पर रखा गया था। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि सभी पुलिसकर्मियों को बुलेटप्रूफ जैकेट पहनाया गया था और मुख्तार अंसारी को भी बुलेटप्रूफ जैकेट पहनाया गया था।बांदा जिला जेल की निगरानी पहली बार ड्रोन कैमरे से होगी। बैरक नंबर 15 को सीसीटीवी कैमरों से कवर किया गया। इस कैमरों के जरिए जेल मुख्यालय लगातार मुख्तार की बैरक पर नजर रखेगा। साथ ही जेल में मुख्तार के करीब वहीं जेल कर्मी जा सकेंगे, जो बॉडी वॉर्न कैमरा पहने होंगे। साथ ही बांदा जेल को 30 सुरक्षाकर्मी भी दिए गए हैं।बता दें कि शाम छह बजे के करीब पुलिस का काफिला मुख्तार अंसारी को लेकर उत्तर प्रदेश की सीमा में प्रवेश कर गया था। हरियाणा के सोनीपत से ईस्‍टर्न पेरीफेरल एक्‍सप्रेस-वे के रास्ते यूपी के बागपत में एंट्री हुई। इस दौरान यूपी के बॉर्डर पर पहले से ही काफी पुलिस बल तैनात रहा। पुलिस का काफिला तेज रफ्तार के साथ गाजियाबाद-नोएडा की ओर रवाना हो गया था। इस दौरान मुख्तार की एंबुलेंस की खिड़की पर्दों से ढकी हुई थीं।तड़के साढ़े चार बजते ही पुलिस काफिला मुख्तार को लेकर मुख्य द्वार से बांदा जेल के अंदर प्रवेश कर गया। हालांकि एंबुलेंस के साथ केवल एक गाड़ी ही अंदर गई जिसके बाद गेट को बंद कर दिया गया।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *