Responsive Menu
Add more content here...
July 21, 2026
ब्रेकिंग न्यूज

Sign in

Sign up

  • Home
  • टॉप न्यूज
  • देश में नहीं थम रही कोरोना की रफ्तार, बीते 24 घंटे में 3 लाख 46 हजार से ज्यादा मामले

देश में नहीं थम रही कोरोना की रफ्तार, बीते 24 घंटे में 3 लाख 46 हजार से ज्यादा मामले

By Nikhil Pal on April 24, 2021
0 519 Views

नई दिल्ली(एजेंसी)- देशभर में कोरोना वायरस की रफ्तार थमने का नाम नहीं ले रही है। रोजाना नए मामलों का आंकड़ा एक नया रिकॉर्ड बना रहा है तो वहीं मौत के मामलों में हर दिन बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। खास बात यह है कि केंद्र से लेकर राज्य सरकारों ने तमाम पाबंदियां लगा रखी हैं। धारा 144 से लेकर नाइट कर्फ्यू और वीकेंड कर्फ्यू और लॉकडाउन जैसे कड़े कदम भी उठाए जा रहे हैं, लेकिन कोरोना की चेन को ब्रेक करने में अब तक कहीं भी सफलता हासिल नहीं हुई है।बीते 24 घंटे में देश में एक बार फिर अब तक के सबसे ज्यादा नए केस सामने आए। शुक्रवार रात 12 बजे तक 24 घंटों में भारत में 3 लाख 45 हजार 147 नए कोरोना संक्रमित मिले।

24 घंटे में 2621 लोगों की हुई मौत

देश में लगातार तीसरे दिन तीन लाख से ज्यादा और अब तक के सर्वाधिक नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। बीते 24 घंटे में देश में 3.45 लाख से ज्यादा केस सामने आए हैं, जबकि इस दौरान रिकॉर्ड 2621 लोगों ने कोविड महामारी के चलते अपनी जान गंवाई है।लगातार आठ दिनों से रोजाना होने वाली कोरोना मरीजों की मौत की संख्या भी रिकॉर्ड तोड़ रही है।आपको बता दें कि बुधवार को ही भारत कोरोना के एक दिन में सर्वाधिक केस वाले देश के तौर पर विश्व रिकॉर्ड बना चुका है। खास बात यह है कि बीते तीन दिन से देश में लगातार डराने वाले आंकड़े सामने आ रहे हैं।जानकारों की मानें तो जिस गति से देश में इन आंकड़ों में इजाफा हो रहा है, उस हिसाब है मई तक देश 5 लाख रोजाना कोरोना के नए केस के आंकड़े तक पहुंच जाएगा।देश में सबसे ज्यादा कोरोना का कहर महाराष्ट्र में देखने को मिल रहा है। बीते 24 घंटे में सिर्फ महाराष्ट्र में 773 लोगों ने अपनी जान गंवाई है। जबकि राजधानी दिल्ली में भी कोविड महामारी से 348 लोगों की मौत हुई है।छत्तीसगढ़ में 219 लोगों ने दम तोड़ा तो वहीं उत्तर प्रदेश में 196 महामारी की चपेट में आकर जान गंवा चुके हैं। इसके अलावा गुजरात में 142, कर्नाटक में 190, पंजाब में 75 और मध्य प्रदेश में 74 लोगों की मौत हुई। आपको बता दें कि इन आठ राज्यों में कुल 2017 मौतें हुईं जो कुल 2620 मौतों का 76.98 फीसदी है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *