Responsive Menu
Add more content here...
July 22, 2026
ब्रेकिंग न्यूज

Sign in

Sign up

  • Home
  • टॉप न्यूज
  • कर्नाटक: चामराजनगर के अस्पताल में ऑक्सीजन की कमी से 24 मरीजों की मौत, मामले की जांच के आदेश

कर्नाटक: चामराजनगर के अस्पताल में ऑक्सीजन की कमी से 24 मरीजों की मौत, मामले की जांच के आदेश

By Nikhil Pal on May 3, 2021
0 581 Views

बेंगलुरु(एजेंसी)- कोरोना संकट के बीच देश में ऑक्सीजन की समस्या कम होती नजर नहीं आ रही है। कर्नाटक के चामराजनगर में ऑक्सीजन की कमी से 24 मरीजों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि चामराजनगर अस्पताल को बेल्लारी से ऑक्सीजन मिलना था, लेकिन ऑक्सीजन आने में देरी हो गई, जिससे 24 मरीजों की मौत हो गई। खबर के मुताबकि जान गंवाने वाले अधिकतर मरीज वेंटिलेटर पर थे।चामराजनगर के जिला अस्पताल में ऑक्सीजन की किल्लत की वजह से हुई मौतों पर जिला प्रभारी मंत्री सुरेश कुमार ने कहा कि हम डेथ ऑडिट रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं। हादसे पर सीएम येदियुरप्पा ने चामराजनगर के जिलाधिकारी से बात की है और एक ईमरजेंसी कैबिनेट मीटिंग बुलाई है।

कसूरवार को मिलेगी सख्त सजा-मंत्री

कर्नाटक के एक अस्पताल में ऑक्सीजन की कमी के कारण कोरोना के 12 मरीजों समेत 24 मरीजों की मौत हो गई। सभी मरीज अस्पताल के आईसीयू में भर्ती थे जहां अचानक ऑक्सीजन की सप्लाई बंद हो गई।मामला कर्नाटक के चामराजनगर का है। यहां के जिला अस्पताल में कोरोना और नॉन कोविड मरीजों का इलाज चल रहा था। कई मरीज वेंटिलेटर पर थे। अचानक ऑक्सीजन सप्लाई बाधित होने से मरीजों की जान चली गई।मरीजों की मौत को सूचना पर उनके परिजनों में हड़कंप मच गया। रोते-बिलखते परिजन अस्पताल के बाहर पहुंचे और हंगामा किया। मौके पर आला अधिकारी भी पहुंचे और लोगों को शांत कराया। अधिकारियों ने मामले की जांच के आदेश भी दिए हैं।जिला प्रभारी मंत्री सुरेश कुमार घटना स्थल पर पहुंचे। उन्होंने अस्पताल का निरीक्षण किया और कहा कि हम डेथ ऑडिट रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि डेथ ऑडिट रिपोर्ट आने के बाद मामले में कार्रवाई की जाएगी।वहीं कलबुर्गी के केबीएन अस्पताल में शनिवार को कोरोना के चार मरीजों की ऑक्सिजन की कमी से मौत हो गई थी। इससे पहले, बिजली जाने से यादगीर के सरकारी अस्पताल में एक कोविड के मरीज की मौत हो गई थी।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *