Responsive Menu
Add more content here...
May 20, 2026
ब्रेकिंग न्यूज

Sign in

Sign up

  • Home
  • पूर्वांचल न्यूज
  • प्रियंका वाड्रा बोलीं- जब तक है दम तब तक लड़ूूंगीं, चाहे 100 दिन हो या 100 साल

प्रियंका वाड्रा बोलीं- जब तक है दम तब तक लड़ूूंगीं, चाहे 100 दिन हो या 100 साल

By Shakti Prakash Shrivastva on March 7, 2021
0 499 Views

 

मेरठ– मेरठ में सरधना के कैली गांव में रविवार को किसान महापंचायत को कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका वाड्रा ने संबोधित करते हुए कहा कि कृषि कानून को वापस लेने के लिए कितने भी साल लग जाएं, कांग्रेस आपके साथ खड़ी रहेगी। उन्‍होंने कहा कि इसके लिए चाहे 100 दिन लग जाए या फिर 100 साल कांग्रेस और किसान पीछे नहीं हटेंगे।प्रियंका वाड्रा ने महापंचायत में किसानों से कहा कि मुझमें जबतक है दम तबतक लडूंगी। इसके लिए चाहे 100 दिन हो या 100 साल हो।

अंतिम दम तक किसानों की लड़ाई लड़ूंगी-प्रियंका

प्रियंका ने कहा कि राहुल ने संसद में किसानों की मौत का मुद्दा उठाया लेकिन किसानों की मौत पर सभी मौन रहे। संसद में कोई सत्ता पक्ष का खड़ा नहीं हुआ। किसानों का अपमान किया गया। आंदोलनजीवी और परजीवी कहकर अपमान हुआ। उन्‍होंने कहा कि दिल्ली बॉर्डर की तरह गांव गांव आंदोलन कीजिए। जब जब आप संकट में होंगे कांग्रेस खड़ी होगी। दुख हो या सुख तब तब पहुंचेंगे। हम कर्जदार हैं आपके। आपकी लड़ाई मेरी लड़ाई है। जब तक मुझमें दम है तब तक लड़ूंगी साथ। 100 दिन चाहे 100 साल हो जाएं।प्रियंका वाड़ा ने अपने संबोधन में आज भी अधिकांश उन्हीं बातों को दोहराया जो वह सहारनपुर, बिजनौर और मुजफ्फरनगर पंचायत में कह चुकी थीं। आज भी उनके निशाने पर मोदी और उनके खरबपति मित्र रहे। प्रियंका ने कहा कि यह मेरठ की धरती है। आजादी की लड़ाई यहीं से शुरू हुई थी। यह लड़ाई इसलिए लड़ी गई थी कि अंग्रेजों का कानून शोषण कर रहा था। आज किसानों को उचित दाम नहीं मिल पा रहा है। ऐसा ही अब कृषि कानून से होने वाला है। इस पर उद्योगपति का ही नियंत्रण रहेगा। न्यूनतम समर्थन मूल्य मिलना बंद हो जाएगा। प्रियंका ने पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि यह कानून खरबपति मित्रों के लिए बनाया गया है। मोदी के पास किसानों से मिलने के लिए समय नहीं है। उनकी सरकार उद्योगपतियों के लिए चल रही है। उत्तर प्रदेश में 10 हजार करोड़ गन्ने का बकाया है। मोदी जी दो हवाई जहाज खरीद लेते हैं लेकिन गन्ने का भुगतान नहीं हो रहा। संसद में किसानों का अपमान किया गया। कहा कि दिल्ली बार्डर की तरह गांव-गांव आंदोलन कीजिये। जब आप संकट में होंगे कांग्रेस आपके साथ खड़ी होगी। जब तक मुझमें दम है, तब तक आपके साथ लड़ूंगी।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *