Responsive Menu
Add more content here...
January 14, 2025
ब्रेकिंग न्यूज

Sign in

Sign up

नीतीश किसको बोले नौ गो बच्चा पैदा किया!

By Shakti Prakash Shrivastva on May 15, 2024
0 88 Views

                                                                                                 शक्ति प्रकाश श्रीवास्तव

राजनीति में कौन किसको कब क्या और क्यों बोल जाये इसका अनुमान लगाना मुश्किल है। हालांकि यहाँ क्यों का अर्थ फिर भी समझ में आता है की ऐसा किसी न किसी राजनीतिक नफा-नुकसान के नाते ही बोला गया है या बोला जाता है। खासकर ऐसे समय में जब चुनाव हो। चुनाव चूंकि नेताओं के लिए एक पर्व से कम नहीं होता। लिहाजा नेता इसे पूरी संलिप्तता के साथ मनाते भी है। इन दिनों बिहार सहित समूचे देश में लोकसभा चुनाव की धूम मची हुई है। बड़े-छोटे सभी नेता अपने-अपने पार्टियों के लिए चुनाव प्रचार करने में मशगूल हैं। इसमे बिहार के मुख्यमंत्री और जेडीयू अध्यक्ष नीतीश कुमार भी है जो अपने पार्टी और एनडीए गठबंधन प्रत्याशियों के लिए प्रचार कर रहे हैं। प्रचार के दौरान उनके निशाने पर पूर्व मुख्यमंत्री और राजद नेता लालू प्रसाद यादव और उनका परिवार जरूर रहता है। सीतामढ़ी में अपने प्रत्याशी देवेश चंद्र ठाकुर के लिए आयोजित चुनावी सभा को संबोधित करते हुए उन्होने लालू यादव को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि 9 गो बाल-बच्चा पैदा किया, खुद हटा तो ‘बीवी’ को बनवा दिया, खाली ‘बीवी’ का ही ख्याल करता था। बिहार की बच्चियों का कहां ख्याल था? नीतीश कुमार ने कहा कि मेरे लिए पूरा बिहार परिवार है। मैं सभी को अपना परिवार मानता हूँ।

जबकि लालू प्रसाद यादव को सिर्फ अपने परिवार से मतलब! लालू प्रसाद यादव की बेटी मीसा भारती के लोकसभा चुनाव लड़ने को लेकर नीतीश कुमार ने लालू प्रसाद यादव की जमकर खिंचाई की। उन्होंने लालू यादव को परिवारवाद का पर्याय बताते हुए कहा कि इनका इतिहास देखिए पहले खुद बना, फिर पत्नी को बनाया और अब बेटी को बना रहा। नीतीश कुमार ने बच्चों की संख्या के लिए भी लालू यादव पर कटाक्ष किया। उन्होंने कहा कि मेरे लिए तो पूरा बिहार एक परिवार है। मुख्यमंत्री ने कहा- ‘उन लोगों का बिहार से कोई मतलब नहीं है। लालू यादव पर टिप्पणी करते हुए नीतीश ने कहा कि जब बिहार के सीएम पद पर बैठे थे, तो उनपर बड़ा आरोप लगा। जब पद छोड़ना पड़ा तो पत्नी को सीएम बनवा दिया। अपने हटता और अपनी पत्नी को बनवा देता है। इसको किसी से कोई मतलब नहीं है। सिर्फ अपने परिवार से मतलब है।

नीतीश कुमार ने लालू यादव पर लगाए गए अपने आरोप के सफाई में कहा कि मै इतने दिनों से राजनीति में हैं, इतने दिनों से काम कर रहा हूँ, लेकिन उनके परिवार के किसी सदस्य को कोई जानता है क्या? मेरे लिए तो पूरा बिहार एक परिवार है। नीतीश कुमार ने कहा कि उनकी इच्छा थी कि देवेश चंद्र ठाकुर सीतामढ़ी से लोकसभा का चुनाव लड़े। अब जबकि ठाकुर चुनाव मैदान में है और नीतीश उनके जिताने के लिए कोई कोर कसर नहीं छोड़ना चाहते हैं। हालांकि नीतीश कुमार ने अपने ढंग से अपनी अपील जारी कर दी है। लेकिन अहम बात ये है कि मतदाता आखिर इसबार अपने मताधिकार का इस्तेमाल किस दल विशेष के लिए करते हैं। यह देखना दिलचस्प होगा।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *