Responsive Menu
Add more content here...
April 28, 2024
ब्रेकिंग न्यूज

Sign in

Sign up

  • Home
  • टॉप न्यूज
  • असम में कांग्रेस पर बरसे अमित शाह,कहा-बदरुद्दीन अजमल के साथ कांग्रेस का नापाक गठबंधन

असम में कांग्रेस पर बरसे अमित शाह,कहा-बदरुद्दीन अजमल के साथ कांग्रेस का नापाक गठबंधन

By Nikhil Pal on March 22, 2021
0 259 Views

गुवाहाटी(एजेंसी)-अमित शाह आज असम के दौरे पर हैं। अपनी एक रैली को संबोधित करते हुए उन्होंने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। भाजपा की प्रशंसा करते हुए उन्होंने कहा कि हमने (भाजपा) ने विकास के लिए कार्य किया है, जबकि कांग्रेस बदरुद्दीन अजमल के साथ गठबंधन कर रही है। साथ ही कहा कि कांग्रेस को अजमल के साथ गठबंधन करने पर शर्म आनी चाहिए।

भाजपा राज में असम में शांति-अमित शाह

अमित शाह ने कहा कि कांग्रेस आने का मतलब अशांति आना। 10 साल तक कांग्रेस का शासन था। गोलियां चल रही थीं, लोग मर रहे थे, दिनों दिन तक कर्फ्यू था। आतंकवादी, आतंकवाद का नंगा नाच, नाच रहे थे। आतंकवाद ने सारी हदें लांघ दी थीं। पांच साल पहले बीजेपी सरकार आई उसके बाद से असम में शांति है।अमित शाह ने कहा कि एक तरफ राहुल और बदरुद्दीन अजमल की कांग्रेस है। दूसरी तरफ मोदी की बीजेपी है। कांग्रेस की नीति है झगड़ा कराओ, तोड़ो और राज करो। इन्होंने असमियों-बंगालियों के बीच झगड़ा कराया, अपर असम–लोवर असम के बीच झगड़ा कराया।अमित शाह ने कहा कि आपने 5 साल भाजपा को दिए, आज असम विकास के रास्ते पर चल पड़ा है। अब छोटी-छोटी जनजातियों को जोड़कर विकास का कार्य किया जाएगा। पांच साल में कांग्रेस ने तोड़ा और हमने जोड़ने का काम किया।गृहमंत्री ने कहा कि कांग्रेस ने अपनी गोद में बदरुद्दीन अजमल को बैठाया है, अगर इनके हाथ में सत्ता आ गई तो, बे-रोकटोक घुसपैठ होगी। शाह ने कहा कि राहुल गांधी आए थे, असम की अस्मिता की बात करते हैं और बदरुद्दीन को साथ लेकर चलते हो? बोडोलैंड की समस्या असम को चैन से सोने नहीं देती थी आज समझौता कराकर बीजेपी ने असम में शांति कायम की है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *