Responsive Menu
Add more content here...
July 21, 2026
ब्रेकिंग न्यूज

Sign in

Sign up

  • Home
  • टॉप न्यूज
  • देश में कोरोना का कहर जारी, 24 घंटे में रिकॉर्ड 4,187 मौतें, 4 लाख से अधिक नए केस

देश में कोरोना का कहर जारी, 24 घंटे में रिकॉर्ड 4,187 मौतें, 4 लाख से अधिक नए केस

By Nikhil Pal on May 8, 2021
0 609 Views

नई दिल्ली(एजेंसी)– देश में लगातार तीसरे दिन कोरोना के 4 लाख से अधिक नए केस सामने आए हैं। जबकि बीते 24 घंटे में देश में एक दिन में रिकॉर्ड 4,187 कोरोना मरीजों की जान गई है,जो अभी तक एक दिन में होने वाली सबसे ज्यादा मौतें हैं।इससे पहले 6 मई को भारत में 3,980 संक्रमितों की मौत हुई थी जो उस दिन तक का देश में मृतकों का सबसे अधिक आंकड़ा था।मई महीने के पहले दिन से ही 4 लाख से अधिक संक्रमितों के मामले आने की शुरुआत हुई जो आज भी जारी है। 1 मई के बाद आज चौथे दिन संक्रमण के मामले चार लाख से अधिक आए हैं। शुक्रवार को 4,14,188 संक्रमण के नए मामले सामने आए थे। आज तो 24 घंटों के दौरान दर्ज होने वाले मौतों का आंकड़ा भी अब तक का सबसे अधिक है।

जारी है टीकाकरण अभियान

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 4,01,078 नए मामले सामने आए हैं,जबकि 4,187 कोविड मरीजों की जान गई है।वहीं, बीते 24 घंटे में 3,18,609 कोरोना मरीज ठीक हुए हैं। देश में कोरोना के एक्टिव मामलों का आंकड़ा 37 लाख के पार पहुंच गया है। देश में अब तक कुल संक्रमितों की संख्या 2,18,92,676 हो गई और कुल मौतों की संख्या 2,38,270 हो गई है। अभी देश में सक्रिय मामलों की कुल संख्या 37,23,446 है और डिस्चार्ज हुए मामलों की कुल संख्या 1,79,30,960 है।बेकाबू कोरोना संक्रमण की रफ्तार के बीच मरीजों के स्वस्थ होने की राष्ट्रीय दर घटकर 81.95 प्रतिशत हो गई है। जबकि कोविड-19 महामारी से मरने वालों की दर 1.09 फीसदी है।भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) के अनुसार भारत में शुक्रवार तक कोरोना वायरस के लिए कुल 30,04,10,043 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं, जिनमें से 18,08,344 सैंपल कल टेस्ट किए गए। देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस की 22,97,257 वैक्सीन लगाई गईं, जिसके बाद कुल वैक्सीनेशन का आंकड़ा 16,73,46,544 हो गया है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *