Responsive Menu
Add more content here...
August 16, 2026
ब्रेकिंग न्यूज

Sign in

Sign up

  • Home
  • पूर्वांचल न्यूज
  • योगी की सख्ती : अश्लील दृश्य और गाने पर भोजपुरी फिल्म को नहीं मिलेगी सरकार की सब्सिडी

योगी की सख्ती : अश्लील दृश्य और गाने पर भोजपुरी फिल्म को नहीं मिलेगी सरकार की सब्सिडी

By Shakti Prakash Shrivastva on July 9, 2021
0 730 Views

लखनऊ, (संवाददाता)। अश्लील दृश्य और द्विअर्थी अश्लील गाने भोजपुरी फिल्मों की पहचान बन गए है। यही वजह है कि आजतक भोजपुरी फिल्मे वो मुकाम नहीं हासिल कर सकी जिसकी वो हकदार हैं। अब इसके लिए प्रदेश की योगी सरकार ने सख्त रवैया अपनाते हुए ऐसी फिल्मे बनाने वालों को चेतावनी दी है। सीएम योगी ने ऐसी फिल्‍मों को यूपी सरकार की ओर से कोई अनुदान नहीं दिया जाने का निर्णय लिया है। भोजपुरी फिल्मों मे बढ़ रहे ऐसे प्रयोगों पर अंकुश लगाने के लिए उत्‍तर प्रदेश फिल्म विकास परिषद के अध्यक्ष व प्रसिद्ध हास्य कलाकार राजू श्रीवास्तव ने गुरुवार को सीएम योगी से मुलाक़ात की थी।

राजू श्रीवास्‍तव ने सीएम योगी आदित्यनाथ को यूपी में फिल्म सिटी की स्थापना के लिए चल रही प्रक्रिया के बारे में जानकारी देते हुए भोजपुरी फिल्‍मों में बढ़ रही अश्‍लीलता को लेकर चिंता जताई। उन्होने कहा कि इससे संस्कृति और समाज पर दुष्प्रभाव पड़ रहा है। इसके खिलाफ ठोस कदम उठाने की जरूरत है। इस पर सीएम योगी ने अश्लीलता को बढ़ावा देनी वाली फिल्मों को दिये जाने वाले सरकारी अनुदान को तत्काल प्रभाव से रोकने के निर्देश दिये। सीएम को श्री श्रीवास्तव ने बताया कि हाल में 62 फिल्मों की स्क्रिप्ट का परीक्षण किया गया है। उनमें से कुछ फिल्मों की स्क्रिप्ट पर अश्लीलता और अनैतिकता को बढ़ावा देने वाली सामग्री की वजह से रोक लगाई गई है। कुछ फिल्मों की स्क्रिप्ट को पुनर्विचार के लिए समिति के सदस्यों के पास दोबारा भेजा गया है। सेंसर बोर्ड से प्रमाण पत्र पा जाने वाली फिल्मों को भी यूपी सरकार से अनुदान पाने के लिए निर्धारित शर्तों का पालन करना होगा। उनकी मुताबिक निगरानी और परीक्षण के लिए सेंसर बोर्ड की तरह ही यूपी में भी शीघ्र ही स्क्रीनिंग कमेटी बनाई जाएगी। वेब सीरीज और टेली सीरियलों को भी सब्सिडी के दायरे में लाने पर सरकार गंभीरता पूर्वक विचार कर रही है।

 

 

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *