Responsive Menu
Add more content here...
January 15, 2026
ब्रेकिंग न्यूज

Sign in

Sign up

  • Home
  • महाराष्ट्र
  • कोरोना की रफ्तार में मामूली कमी, बीते 24 घंटे में 3.68 नए केस और 3400 से ज्यादा लोगों की मौत

कोरोना की रफ्तार में मामूली कमी, बीते 24 घंटे में 3.68 नए केस और 3400 से ज्यादा लोगों की मौत

By Nikhil Pal on May 4, 2021
0 454 Views

नई दिल्ली(एजेंसी)- देश में कोरोना की दूसरी लहर का कहर जारी है। देश में बीते 10 दिनों से रोजाना कोरोना के 3 लाख से ज्यादा नए मामले सामने आ रहे हैं। कोरोना के कहर को कम करने के लिए देश के कई राज्यों में लॉकडाउन जैसी पाबंदियां लागू हैं फिर भी मामलों में कमी नहीं आ रही है। इस बीच सोमवार को कोरोना के नए मामले में थोड़ी कमी देखी गई। बीते 24 घंटे में भारत में कोरोना के 3.68 लाख से ज्यादा नए केस सामने आए और इस दौरान 3400 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई।

महाराष्ट्र में सर्वाधिक मामले

स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक बीते 24 घंटे में कोरोना के 3,68,147 नए मामले सामने औए और इस दौरान 3,417 लोगों की मौत हो गई। इसके साथ ही देश में संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर 1,99,25,604 पहुंच गया है और अब तक 2,18,959 लोग इस जानलेवा वायरस के शिकार हो चुके हैं।भारत में कोरोना के अभी 34,13,642 एक्टिव मरीज हैं और16,29,3003 मरीज इलाज के बाद ठीक हो चुके हैं।उधर, सुप्रीम कोर्ट ने देश में कोरोना की दूसरी लहर को काबू पाने के लिए केंद्र और राज्य सरकारों से लॉकडाउन पर विचार करने को कहा है।रविवार रात सुनवाई के दौरान सर्वोच्च न्यायालय ने कहा कि हम केंद्र और राज्य सरकारों से सामूहिक समारोहों और सुपर स्प्रेडर कार्यक्रमों पर रोक लगाने पर विचार करने का आग्रह करेंगे।सुप्रीम कोर्ट ने सरकारों से कहा है कि वे लोक कल्याण के हित में दूसरी लहर के वायरस पर अंकुश लगाने के लिए लॉकडाउन लगाने पर विचार कर सकते हैं।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *