Responsive Menu
Add more content here...
August 19, 2026
ब्रेकिंग न्यूज

Sign in

Sign up

  • Home
  • टॉप न्यूज
  • लालू यादव ने हाई कोर्ट से लगाई जमानत की गुहार, दुमका कोषागार मामले में दाखिल की याचिका

लालू यादव ने हाई कोर्ट से लगाई जमानत की गुहार, दुमका कोषागार मामले में दाखिल की याचिका

By Nikhil Pal on April 8, 2021
0 648 Views

रांची-चारा घोटाला मामले में सजायाफ्ता लालू प्रसाद यादव ने फिर से झारखंड हाई कोर्ट में याचिका दाखिल कर जमानत की गुहार लगाई है। दुमका कोषागार मामले में लालू प्रसाद की ओर से जमानत याचिका दाखिल की गई है। उनकी ओर से अधिवक्ता देवर्षि मंडल ने हाई कोर्ट में जमानत याचिका दाखिल की है। याचिका में कहा गया है कि उन्होंने दुमका कोषागार मामले में सजा की आधी अवधि पूरी कर ली है। इसलिए उन्हें जमानत दी जाए। लालू की जमानत पर नौ अप्रैल को सुनवाई होने की संभावना है।हालांकि 19 फरवरी को हाई कोर्ट ने लालू प्रसाद की जमानत यह कहते हुए खारिज कर दिया था कि लालू प्रसाद ने दुमका कोषागार वाले मामले में सजा की आधी अवधि पूरी नहीं की है। इसमें करीब एक माह 19 दिन कम है।

नौ अप्रैल को पूरी हो रही है सजा की आधी अवधि

बता दें कि नौ अप्रैल को लालू की सजा की आधी अवधि पूरी हो रही है। इसलिए इसी दिन मामले की सुनवाई के लिए कोर्ट से आग्रह किया गया है। आपको बता दें कि दुमका कोषागार से अवैध निकासी के मामले में सीबीआई कोर्ट ने लालू यादव को सात साल की सजा सुनाई थी। इससे पहले जब कोर्ट में पिछली बार सुनवाई हुई थी, तब लालू प्रसाद की ओर से दस्तावेज पेश करते हुए दावा किया गया था कि उन्होंने 42 महीने से अधिक समय तक जेल की सजा काट ली है। यह अवधि बीते 8 फरवरी को ही पूरी हो गयी है। लेकिन कोर्ट में सीबीआई ने कहा कि अभी भी 2 महीने कम हैं।लालू ने चारा घोटाला मामले में दुमका ट्रेजरी से अवैध निकासी केस में हाफ सेंटेंस पूरा नहीं किया है।फिलहाल लालू प्रसाद का इलाज दिल्ली स्थित एम्स में चल रहा है।बता दें कि लालू प्रसाद अभी चारा घोटाले के अन्‍य मामले में बिरसा जेल के कैदी हैं। वे अभी दिल्‍ली एम्‍स में इलाजरत हैं। इससे पूर्व वे रांची के रिम्‍स में अपनी गंभीर बीमारियों का इलाज करा रहे थे। लालू प्रसाद की तबीयत ज्‍यादा बिगड़ने के बाद उन्‍हें रिम्‍स के पेइंग वार्ड से नई दिल्‍ली ले जाया गया था। 2020 में बिहार चुनाव के दौरान लालू प्रसाद रांची के केली बंगले से चुनाव कमान संभालने के कारण चर्चा में रहे।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *