Responsive Menu
Add more content here...
January 14, 2025
ब्रेकिंग न्यूज

Sign in

Sign up

  • Home
  • टॉप न्यूज
  • देश में नही थम रहा कोरोना का कहर,बीते 24 घंटे में सामने आए 2 लाख साठ हजार नए केस,1761 की मौत

देश में नही थम रहा कोरोना का कहर,बीते 24 घंटे में सामने आए 2 लाख साठ हजार नए केस,1761 की मौत

By Nikhil Pal on April 20, 2021
0 278 Views

नई दिल्ली(एजेंसी)- देश में कोरोना वायरस का प्रकोप बढ़ता ही जा रहा है, क्या आम और क्या खास सभी इसके चपेट में हैं तो वहीं मंगलवार को स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक बीते 24 घंटों में देश में कोरोना के 2,59,170 नए केस सामने आए हैं, नए केसों के बाद देश में संक्रमितों की कुल संख्या 1,53,21,089 हो गई है तो वहीं 24 घंटे के अंदर कोरोना 1,761 लोगों ने दम तोड़ा है जिसके बाद मौत का आंकड़ा 1,80,530 पहुंच गया है।सोमवार के मुकाबले आज नए मामलों में थोड़ी गिरावट जरूर दर्ज की गई है, लेकिन इस दौरान रिकॉर्ड मौतें भी हुई हैं। महज 15-16 दिन के भीतर ही 25 लाख से अधिक नए मामले सामने आए हैं।

1761 लोगों की मौत

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से सुबह आठ बजे जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक देश में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 2 लाख 59 हजार 170 नए मामले आने के बाद कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 1 करोड़ 53 लाख 21 हजार से अधिक हो गई है। इस दौरान हुई 1,761 नई मौतों के बाद कुल मौतों की संख्या 1,80,530 हो गई है। आंकड़ों के मुताबिक मृत्यु दर गिरकर 1.19 प्रतिशत हो गई है। देश में सक्रिय मामलों की कुल संख्या 20,31,977 पहुच गई है, जबकि कुल 1,31,08,582 मरीज ठीक हो चुके हैं।देश में कोरोना वायरस के कुल मामले 19 दिसंबर को एक करोड़ के पार पहुंच गए थे। इसके 107 दिन बाद यानी पांच अप्रैल को मामले सवा करोड़ से अधिक हो गए। लेकिन संक्रमण के मामले डेढ़ करोड़ से अधिक होने में महज 15 दिन का वक्त लगा है। बीते 24 घंटों में हुई 1,716 नई मौतों में से महाराष्ट्र में 351, दिल्ली में 240, छत्तीसगढ़ में 175, उत्तर प्रदेश में 167, कर्नाटक में 146, गुजरात समें 117, पंजाब में 83, मध्य प्रदेश में 79, राजस्थान में 53, झारखंड में 46, तमिलनाडु में 44, बिहार में 41, पश्चिम बंगाल में 38 और हरियाणा में 33 लोगों की जान गई है।भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आइसीएमआर) के मुताबिक देश भर में कोरोना संक्रमण का पता लगाने के लिए सोमवार को 15 लाख 19 हजार 486 नमूनों की जांच की गई। इनको मिलाकर देशभर में अबतक कुल 26 करोड़ 94 लाख 14 हजार से अधिक नमूनों का परीक्षण किया जा चुका है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *