Responsive Menu
Add more content here...
April 28, 2024
ब्रेकिंग न्यूज

Sign in

Sign up

  • Home
  • टॉप न्यूज
  • यूपी से इस हफ्ते मानसून की विदाई : बारिश से मिलेगी निजात

यूपी से इस हफ्ते मानसून की विदाई : बारिश से मिलेगी निजात

By Shakti Prakash Shrivastva on October 2, 2021
0 220 Views

लखनऊ, (मुख्य संवाददाता)। उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटे से मानसून की बरसात ने आम जनजीवन त्रस्त कर रखा है। हालांकि अब मानसून की विदाई का वक्त आ गया है। मौसम विज्ञानियों की माने तो दो दिन में आसमान से बादलों का छँटना शुरू हो जाएगा। मानसून की विदाई भी 6 अक्टूबर से अनुमानित है। इसके बाद गुलाबी ठंडक की शुरुआत हो जाएगी। विदाई की घड़ी में कहीं मध्यम तो कहीं तेज बारिश होगी। इसी कड़ी में लखनऊ सहित पूर्वाञ्चल के कई दर्जन जिलों में शनिवार को तेज बारिश हुई। हालांकि मौसम विभाग ने पहले ही 2 और 3 अक्टूबर को बारिश की संभावना जताई थी। इस क्रम में पूर्वांचल के 21 जिलों में येलो अलर्ट भी जारी किया गया था।

पूर्वाञ्चल के येलो अलर्ट वाले 21 जिलों सुल्तानपुर, जौनपुर, मिर्जापुर, संत रविदास नगर, वाराणसी, गाजीपुर, चंदौली, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, कुशीनगर, महराजगंज, सिद्धार्थनगर, संत कबीर नगर, बस्ती, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच में शनिवार को झूम के बारिश हुई। मौसम विभाग की मुताबिक अमूमन एक जून से 30 सितंबर तक मानसून सीजन रहता है। इस बार मानसून के चार महीनों में 748.8 मिमी बारिश हुई है, जो अनुमानित बारिश का 95 प्रतिशत है। मानसून सीजन में सामान्य रूप से 790.2 मिमी बारिश होती है। लखनऊ मौसम विभाग के निदेशक जेपी गुप्ता की मुताबिक 3 अक्टूबर से हवा का रुख बदलना शुरू होगा। छह अक्टूबर से पश्चिमी राजस्थान से मानसून की विदाई हो सकती है। इससे पहले 2019 में 9 अक्टूबर से मानसून की विदाई शुरू हुई थी, जो इतिहास की सबसे देर से होने वाली विदाई थी। जबकि 1961 में एक अक्टूबर को मानसून की विदाई हुई थी। मौसम विभाग के अनुसार इस बार सितंबर में सामान्य से 32 प्रतिशत ज्यादा बारिश हुई। यह मौसम विभाग के आकड़ों में दर्ज इतिहास में सितंबर में तीसरी बार सबसे अधिक है। इससे पूर्व 2019 में 52 प्रतिशत बारिश हुई थी। इस बार अगस्त महीने में सामान्य से 24 प्रतिशत कम बारिश हुई है। जेपी गुप्ता के अनुसार अक्टूबर के मध्य के बाद दक्षिणी प्रायद्वीप इलाकों में पूर्वोत्तर मानसून दस्तक देगा। इस दौरान दक्षिणी पश्चिमी मानसून देश के बाकी हिस्सों से विदा हो चुका होगा। प्रदेश के पूर्वाञ्चल में 93, अवध में 103, बुंदेलखंड में 78 और पश्चिमी हिस्से में 108 प्रतिशत बारिश हुई।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *