Responsive Menu
Add more content here...
June 14, 2025
ब्रेकिंग न्यूज

Sign in

Sign up

  • Home
  • टॉप न्यूज
  • देश में कोरोना का नया रिकॉर्ड, 24 घंटे में 2.95 लाख से अधिक नए केस, 2023 लोगों की मौत

देश में कोरोना का नया रिकॉर्ड, 24 घंटे में 2.95 लाख से अधिक नए केस, 2023 लोगों की मौत

By Nikhil Pal on April 21, 2021
0 343 Views

नई दिल्ली(एजेंसी)- देश में कोरोना वायरस का प्रकोप बढ़ता ही जा रहा है, क्या आम और क्या खास सभी इसके चपेट में हैं तो वहीं बुधवार को स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक बीते 24 घंटों में देश में कोरोना के 2,95,041 नए केस सामने आए हैं, नए केसों के बाद देश में संक्रमितों की कुल संख्या 1,56,16,130 हो गई है तो वहीं 24 घंटे के अंदर कोरोना 2,023 लोगों ने दम तोड़ा है। ज्यादातर नए मामले 10 राज्यों में ही पाए गए हैं। महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश और दिल्ली में संक्रमण की स्थिति बेहद गंभीर बनी हुई है। सबसे ज्यादा इन्हीं राज्यों में नए मामले पाए गए हैं।

कोरोना का कहर जारी

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण से रिकॉर्ड 2023 लोगों की मौत हुई है और 2 लाख 95 हजार से अधिक नए मामले दर्ज किए गए हैं। इसके बाद देश में कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 1,56,16,130 हो गई है। देश में सक्रिय मामलों की कुल संख्या 21,57,538 है और कुल ठीक हुए मरीजों की संख्या 1,32,76,039 पहुंच गई है। कोरोना महामारी के चलते अब तक 1,82,553 लोगों की जान जा चुकी है। हालांकि, रिकॉर्ड मौतों के बावजूद मृत्युदर में लगातार गिरावट आ रही है और वर्तमान में यह 1.17 फीसद पर है। विशेषज्ञों का भी कहना है कि कोरोना महामारी की दूसरी लहर संक्रामक ज्यादा घातक कम है यानी इसमें संक्रमित होने वाले लोगों की संख्या ज्यादा है, लेकिन उनके अनुपात में मौतें कम हो रही हैं।कोरोना की स्थिति के मद्देनजर पीएम मोदी ने मंगलवार को राष्ट्र को संबोधित किया थ। जिसमें उन्होंने लोगों से अपील की है कि वो कोरोना के प्रति सभी को सतर्क रहने की बहुत ज्यादा आवश्यकता है। हालांकि उन्होंने स्रष्ट किया कि देश दोबारा लॉकडाउन की तरफ नहीं बढ़ेगा लेकिन भारत में फिर से लॉकडाउन ना लगे इसके लिए जनता को ही सजग रहने की जरूरत है। मोदी ने कहा किआज की स्थिति में हमें देश को लॉकडाउन से बचाना है। मैं राज्यों से भी अनुरोध करूंगा कि वो लॉकडाउन को अंतिम विकल्प के रूप में ही इस्तेमाल करें।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *