Responsive Menu
Add more content here...
January 14, 2026
ब्रेकिंग न्यूज

Sign in

Sign up

  • Home
  • बिहार / झारखंड
  • बिहार:दानापुर में पुल से गंगा में गिरी गाड़ी, 9 शव निकाले गए; कई लोग लापता

बिहार:दानापुर में पुल से गंगा में गिरी गाड़ी, 9 शव निकाले गए; कई लोग लापता

By Nikhil Pal on April 23, 2021
0 380 Views

पटना-बिहार में पटना से सटे दानापुर में शुक्रवार सुबह बड़ा हादसा हो गया है। यहां एक सवारी गाड़ी गंगा में डूब गई है। इस वैन में सवार एक ही परिवार के करीब 10 लोगों के डूबने की आशंका जताई जा रही है।इस हादसे में कई लोगों के मरने की आशंका है। अभी तक 9 लोगों की डेडबॉडी बरामद हुई है। पटना में गंगा के उस पार दियारा के अखिलपुर से चलकर जीप दानापुर आ रही थी। अचानक अनियंंत्रित होकर गंगा में गिर गई। गाड़ी में 18 लोग बैठे हुए थे और एक ही परिवार के थे। सब तिलक समारोह के बाद दानापुर आ रहे थे। परिवार में 26 अप्रैल को शादी थी।

अब तक नौ शव बरामद

पिकअप वैन पटना में गंगा के उस पार दियारा के दिघवारा अकिलपुर से दानापुर के नासरीगंज आ रही थी। बुधवार को चंद्रदेव सिंह के यहां अकिलपुर दियारा में तिलक समारोह था। इसी परिवार का घर दानापुर के नासरीगंज में भी है। शादी का कार्यक्रम नासरीगंज से होना तय था। इसी को लेकर सामान के साथ एक दर्जन से ऊपर घर के सगे-संबंधी दानापुर पीपापुल के रास्ते नासरीगंज आ रहे थे। इसी बीच गाड़ी पीपा पुल से अनियंत्रित होकर गंगा नदी में गिर गई। स्थानीय लोगों ने नाव के सहारे गाड़ी को निकालने का भरसक प्रयास किया लेकिन गाड़ी निकालने में नाकामयाब रहे। प्रशासन JCB की मदद से गाड़ी को निकालने का प्रयास कर रहा है।घटना के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। इधर घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस स्थानीय तैराकों की मदद से डूबे लोगों बाहर निकालने में जुटी है।SDRF की टीम भी मौके पर पहुंच गई है और नदी में डूबे लोगों की तलाश कर रही है। नदी किनारे लोगों की भीड़ लग गई है। पुलिस के अनुसार 2 लोग नदी में तैर कर अब तक बाहर निकल आए हैं, जबकि एक दर्जन से अधिक लोग अब तक गायब हैं। प्रशासन ने 9 शव मिलने की पुष्टि की है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *