Responsive Menu
Add more content here...
May 20, 2026
ब्रेकिंग न्यूज

Sign in

Sign up

  • Home
  • टॉप न्यूज
  • यूपी में कोरोना : सोमवार की सुबह मिले 10 नए संक्रमित, 373 एक्टिव केस

यूपी में कोरोना : सोमवार की सुबह मिले 10 नए संक्रमित, 373 एक्टिव केस

By Shakti Prakash Shrivastva on August 23, 2021
0 484 Views

लखनऊ, (मुख्य संवाददाता)। उत्तर प्रदेश में कोरोना के लिए ट्रिपल टी फार्मूला काफी कारगर सिद्ध हुआ। कोरोना का प्रभाव आज पूरे प्रदेश में लगभग न के बराबर है। आज की बात करें तो सोमवार की सुबह प्रदेश में 10 नए मरीज मिले हैं जबकि रविवार को 14 मरीजों में कोरोना की पुष्टि हुई है। सुखद ये है कि रविवार को पूरे प्रदेश में कोरोना से एक भी मौत नहीं हुई। अब प्रदेश में मात्र 373 एक्टिव केस रह गए हैं। प्रदेश में अब तक 7 करोड़ 05 लाख 76 हजार 94 लोगों की कोविड जांच की जा चुकी है।

प्रदेश में 60 जिले ऐसे है जहां एक भी सक्रिय मरीज नही है। जबकि अलीगढ़,औरैया, बदांयू, हमीरपुर, देवरिया, फर्रुखाबाद, हरदोई, श्रावस्ती, महोबा, संत कबीर नगर, कासगंज, शामली और मिर्जापुर सरीखे 13 ऐसे जिले हैं में कोरोना के सक्रिय मामले शून्य है यानी यहां पर कोरोना के एक भी सक्रिय मरीज नहीं हैं।अगस्त महीने में अगर कोरोना मरीजो के मिलने का जिक्र किया जाये तो आंकड़े कुछ इस तरह हैं-एक अगस्त को 36 मरीज, दो अगस्त को 25, तीन अगस्त को 65 रोगी, 4 अगस्त को 61, 5 अगस्त को 34, 6 अगस्त को 41, 7 अगस्त को 28, 8 अगस्त को 58, 9 अगस्त को 23, 10 अगस्त को 20, 11 अगस्त को 27 और 12 अगस्त को 43 मरीज, 13 अगस्त को 33 मरीज मिले, 14 अगस्त को 42 मरीज,16 अगस्त को 17 मरीज, 17 अगस्त को 27 मरीज, 18 अगस्त को 35 मरीज, 19 अगस्त को यह आकंड़ा 29 रहा जबकि 20 अगस्त को यहां 26 संक्रमित सामने आएं। 21 अगस्त को 25 संक्रमित मिले वही 22 अगस्त को 14 कोरोना पॉजिटिव मरीज की पुष्टि हुई। लखनऊ स्थित SGPGI के निदेशक प्रो.आरके धीमन की मुताबिक प्रदेश में कोरोना संकट में फिलहाल नियंत्रण जरुर दिख रहा है पर आने वाले 15 दिन बेहद अहम है। इस बीच फेस्टिव सीजन भी है इसीलिए हमे सयंमित होकर ही बाहर निकलना चाहिए। भीड़-भाड़ वाली जगह पर जाने से बचना चाहिए। CAB यानी कोविड एप्रोप्रियेट बिहेवियर के जरिए ही कोरोना के खिलाफ जंग हम जीत सकते है।गैर राज्यों से आने वाले लोगों की स्क्रीनिंग भी बेहद जरुरी है। अब तक प्रदेश में 5 करोड़ 33 लाख 92 हजार 629 को पहली डोज व 1 करोड़ 97 हजार 743 को दूसरी डोज लगी।अब तक कुल 6 करोड़ 34 लाख 90 हजार 372 को कोरोना वैक्सीन की डोज लगाई गई है।इससे पहले 03 अगस्त को यूपी में रिकॉर्ड तोड़ 28 लाख 04 हजार 258 लोगों का वैक्सीनेशन हुआ।

 

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *