Responsive Menu
Add more content here...
August 19, 2026
ब्रेकिंग न्यूज

Sign in

Sign up

  • Home
  • टॉप न्यूज
  • बुद्ध पूर्णिमा आज : पीएम मोदी ने शुभकामनायेँ देते हुए कहा, कोरोना ने बदल दी दुनिया, भारतीय डाक्टरों-वैज्ञानिकों पर है गर्व

बुद्ध पूर्णिमा आज : पीएम मोदी ने शुभकामनायेँ देते हुए कहा, कोरोना ने बदल दी दुनिया, भारतीय डाक्टरों-वैज्ञानिकों पर है गर्व

By Shakti Prakash Shrivastva on May 26, 2021
0 565 Views

नयी दिल्ली, (एजेंसी)। आज वैशाख की पूर्णिमा है। आज ही के दिन भगवान गौतम बुद्ध का जन्म हुआ था। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को शुभकामनायेँ देते हुए कहा कि कोरोना ने समूची दुनिया को बदल कर रख दिया है। पूरी सदी में कोरोना जैसी महामारी नहीं आई। आज दुनिया के सारे देश मिलकर इससे लड़ रहे हैं। उन्होने कहा कि भारतीय डाक्टरों और वैज्ञानिकों पर उन्हें गर्व है।

कोरोना से जंग में वैक्सीन एक अहम हथियार

बुद्ध पूर्णिमा पर एक समारोह को वीडियो कॉन्फ्रेंसिग के जरिए अपने वर्चुअल संबोधन में उन्होने कहा कि मैं फ्रंटलाइन हेल्थकेयर वर्कर्स, डॉक्टरों, नर्सों को एक बार फिर सलाम करता हूं जो निस्वार्थ भाव से दूसरों की सेवा करने के लिए अपनी जान जोखिम में डाल रहे हैं और जिन्होंने इस दौरान अपने प्रियजनों को खोया है। उनके परिजनों के प्रति शोक व्यक्त करता हूं। पीएम ने कहा कि लोगों की जान बचाने और महामारी को हराने के लिए टीका निश्चित तौर पर महत्वपूर्ण है, यह अहम हथियार है। 

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *