Responsive Menu
Add more content here...
May 20, 2026
ब्रेकिंग न्यूज

Sign in

Sign up

अपराध में नंबर वन रहने वाला गोरखपुर बना स्वच्छता में नंबर वन

By Shakti Prakash Shrivastva on November 2, 2022
0 415 Views

शक्ति प्रकाश श्रीवास्तव की आवाज में  पूरी रिपोर्ट  सुनने के लिए क्लिक करें।

पूर्वाञ्चलनामा न्यूज, गोरखपुर। कहते हैं स्थान-काल-पात्र बदलने के साथ-साथ परिभाषाएँ भी बदल जाती है। गोरखपुर के संदर्भ में देखें तो स्थान और पात्र तो नहीं लेकिन सिर्फ काल यानि समय बदला और यहाँ की परिभाषा बदल गयी। कभी अपराध में नंबर वन रहने वाला गोरखपुर आज स्वच्छता में नंबर वन बन गया।

जिले के तीन ब्लाक टाप टेन में

उत्तर प्रदेश में 12 से 31 अक्तूबर तक विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया था। इसमें सफाई के लिहाज से ब्लाक और जिला स्तर पर रैंकिंग की गयी थी। प्रदेश सरकार के निर्देश पर चलाए गए इस विशेष स्वच्छता अभियान में सफाई के निर्धारित पैरामीटर पर गोरखपुर जिला को पूरे सूबे में पहला स्थान मिला। यानि कि स्वच्छता में गोरखपुर जिला अब पूरे सूबे में नंबर वन हो गया है। यह वही जिला है जो आज से चार दशक पहले तक अपराध में नंबर वन के रूप में ख्यातप्राप्त था। जिले के अलावा ब्लाक स्तर के लिए बनाए गए रैंकिंग में गोरखपुर मंडल के छह ब्लॉकों को भी स्थान मिला है। टाप टेन में गोरखपुर जिले के सहजनवां ब्लाक को प्रदेश में पहला स्थान और महराजगंज जिले के फरेंदा ब्लाक को दूसरा स्थान मिला है। जबकि गोरखपुर के पिपराइच को तीसरा स्थान मिला है।

शहरी-ग्रामीण दोनों इलाकों में चला अभियान

इस विशेष अभियान में पंचायती राज विभाग द्वारा जिले में शहरी और ग्रामीण दोनों ही क्षेत्रों के सभी मुख्य मार्गों, गलियों, शासकीय भवनों, संस्थाओं की सफाई की गई थी। सार्वजनिक स्थानों से कूड़ा-कचरा साफ कर उसे गड्ढे में डाला गया। निर्धारित मानकों पर ब्लाकों में पहला स्थान पाने वाले सहजनवां ब्लॉक में इस तरह के कुल दो हजार 437 कार्य किए गए। इनमें से 372 मुख्य मार्गों की सफाई भी शामिल है। 363 गलियों की सफाई की गई। गांवों से 180 घूरा मतलब गंदगी के ढेर हटाए गए। जलभराव वाले 256 स्थानों पर पौधारोपण कराया गया।
इस क्रम में दूसरे स्थान पर रहने वाले महराजगंज जिले के फरेंदा ब्लाक में कुल दो हजार 66 काम किए गए। यहां 497 मुख्य मार्ग को साफ किया गया। 288 शासकीय एवं संस्थाओं की सफाई की गई। 39 स्थानों पर पौधारोपण किया गया। जबकि तीसरा स्थान पाने वाले पिपराइच ब्लाक में कुल एक हजार 716 काम किए गए। इनमें से 250 कार्य मुख्य मार्गों की सफाई से जुड़े रहे। 174 घूरे की सफाई की गयी और 85 स्थानों पर पौधारोपण किया गया। पूरे प्रदेश में ब्लाक स्तर पर जिन ब्लाकों को टाप टेन में जगह मिली है उनके कार्य सहित विवरण निम्नवत हैं- पहले स्थान पर 2437 कार्य करा सहजनवा (गोरखपुर) पहला, 1716 कार्य करा पिपराइच (गोरखपुर) दूसरा, 1160 कार्य करा निचलौल (महराजगंज) तीसरा, 960 कार्य करा मांधाता (प्रतापगढ़) चौथा, 948 कार्य करा गोला (गोरखपुर) पाँचवाँ, 2066 कार्य करा फरेंदा (महराजगंज) छठा, 1327 कार्य करा एलिया (सीतापुर) सातवाँ, 1073 कार्य करा बिसवाँ (सीतापुर) आठवाँ, 950 कार्य करा गौरीबाजार (देवरिया) नौवाँ और 933 कार्य करा फाजिलनगर (कुशीनगर) दसवें स्थान पर है।

सर्वाधिक कार्य हुआ गोरखपुर में

पूरे प्रदेश में सर्वाधिक 12,554 कार्य गोरखपुर में किया गया। इनमें कुल 2,346 मार्गों की सफाई कराई गई जबकि 2,365 गलियां साफ की गईं। इसी तरह 1,730 शासकीय भवन, संस्थाओं  की सफाई कराई गयी जबकि 1,581 स्थानों पर कूड़े-कचरे की सफाई कर उसके ढेर को गड्ढे में डाला गया। 957 घूरे साफ किए गए। वहीं 1,297 जलभराव वाले स्थानों को व्यवस्थित किया गया और 664 सोखता गड्ढों में जलनिकासी की व्यवस्था की गयी। 495 जलभराव वाले स्थानों पर पौधरोपण कराया गया तथा 1,119 जलभराव वाले स्थानों पर छिड़काव किया गया।
उपलब्धियों का श्रेय विभागीयऔर सफाई कर्मचारियों को 

जिला पंचायत राज अधिकारी हिमांशु शेखर ठाकुर की मुताबिक प्रदेश स्तर पर 12 से 31 अक्तूबर तक चलाये गए विशेष स्वच्छता एवं साफ-सफाई अभियान के तहत शासन स्तर पर जो रैंकिंग की गई उसमें सर्वाधिक कार्य करने वाले गोरखपुर जिला को पहला स्थान मिला है। इसी तरह ब्लॉकों की श्रेणी में  सहजनवां ब्लॉक को प्रथम, पिपराइच को तीसरा और गोला को पाँचवाँ स्थान मिला है। इस तरह जिले के तीन ब्लाकों को टाप टेन में जगह मिली है। इन उपलब्धियों का श्रेय श्री शेखर ने विभाग के कर्मचारियों और सफाईकर्मियों को देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *