Responsive Menu
Add more content here...
May 13, 2026
ब्रेकिंग न्यूज

Sign in

Sign up

  • Home
  • टॉप न्यूज
  • मुंबई हादसा : मलाड में बिल्डिंग गिरी, 11 लोगों की मौत

मुंबई हादसा : मलाड में बिल्डिंग गिरी, 11 लोगों की मौत

By Shakti Prakash Shrivastva on June 10, 2021
0 780 Views

मुंबई, (संवाददाता)। मुंबई में बरसात की शुरुआत होते ही इमारतों के गिरने जैसे हादसों की खबरें आने लगती है। ऐसा ही बुधवार की देर रात हुआ जब मलाड उपनगर में चार मजीली इमारत गिर गयी। हादसे में 11 लोगों की मौत हो गयी और आधे दर्जन लोग घायल हैं। डेढ़ दर्जन लोगों को इलाकाई और प्रशासन की सतर्कता से बचा लिया गया। बारिश की वजह से जगह-जगह जलजमाव हो गया है।

बुधवार को इलाके में मानसून का आगाज जोरदार बारिश से हुआ। बारिश से महानगर के कई इलाके जलमग्न हो गए। मलाड इलाके के न्यू कलेक्टर कंपाउंड में देर रात एक जी + दो मंजिला इमारत ढह गई। बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) की मुताबिक मकान मालिक और ठेकेदार के खिलाफ मुंबई पुलिस आईपीसी की धारा 304 (2) (गैर इरादतन हत्या) के तहत मामला दर्ज कर रही है। क्योंकि उन्होंने हाल ही में चक्रवात टाक्टे के बाद कुछ संरचनात्मक परिवर्तन किए थे। एहतियात के लिए आसपास की इमारतों को भी खाली करवा लिया गया है, क्योंकि इनकी भी हालत खराब है। फंसे हुए लोगों को बाहर निकालने और बचाव कार्य चल रहा है। घायलों को बीडीबीए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।  मुंबई में मानसून के दौरान इमारत गिरने की अक्सर घटनाएं सामने आती हैं। बुधवार को ही मानसून ने दस्तक दी। जोरदार बारिश के कारण कई इलाकों में जलभराव हो गया। मौसम विभाग ने अगले चार दिनों तक तेज बारिश की चेतावनी दी है। इसका असर स्थानीय एवं बाहर से आनेवाली ट्रेनों पर भी पड़ा। बसों के मार्ग बदलने पड़े और छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर कुल चार उड़ानों की लैंडिंग टालनी पड़ी।

 

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *