Responsive Menu
Add more content here...
March 9, 2026
ब्रेकिंग न्यूज

Sign in

Sign up

  • Home
  • टॉप न्यूज
  • सीएम की सौगात : 180 करोड़ से और निखरेगा गोरखपुर का स्वरूप

सीएम की सौगात : 180 करोड़ से और निखरेगा गोरखपुर का स्वरूप

By Shakti Prakash Shrivastva on October 24, 2021
0 482 Views

गोरखपुर, (संवाददाता)। देश ही नहीं बल्कि दुनिया के मानचित्र पर अपना मुकाम बनाने की तरफ अग्रसर है मुख्यमंत्री योगी का शहर गोरखपुर। इसको रास्ता दिखाया है लगभग दो दशक तक संसद में गोरखपुर का प्रतिनिधित्व करने वाले और अब सूबे के मुखिया की कुर्सी पर विराजमान गोरक्ष पीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ। पिछले साढ़े चार वर्षों में इलाके को हजारो-हजार करोड़ रुपये विकास परियोजनाओं के लिए मुहैया कराने वाले सीएम ने रविवार को 180 करोड़ रुपये की लागत वाली परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण कर यह साबित कर दिया कि गोरखपुर अभी और निखरेगा।

इस पावनी अवसर पर आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए योगी ने कहा कि प्रदेश में अब कोरोना महामारी खत्म होने के कगार पर है। एक समय था जब लोग गोरखपुर आने से डरते थे। आज वही गोरखपुर दुनिया में विकास का पर्याय बना हुआ है। उन्होंने कहा कि परियोजनाओं के जरिये विकास की यह प्रक्रिया नए गोरखपुर की परिकल्पना को साकार करने वाली है। इसी से गोरखपुर को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाई जाएगी। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित लोकार्पण व शिलान्यास समारोह में मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश ने 12.60 करोड़ रुपये से अधिक लोगों का कोरोनारोधी टीकाकरण और सवा आठ करोड़ से अधिक कोरोना जांच कर कीर्तिमान बनाया है। इलाज के लिए यूपी के अस्पतालों में एक लाख 80 हजार बेड तैयार हैं। आज उत्तर प्रदेश किसी भी मामले में कमजोर नहीं है, बल्कि देश का अग्रणी राज्य है। विकास के इसी सोच को तेजी से आगे बढ़ाने की जरूरत है। मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि उत्तर प्रदेश केंद्र सरकार की सभी योजनाओं में आगे है। देश की 44 योजनाओं में प्रदेश नंबर वन है। चाहे वह स्वच्छ भारत मिशन हो, प्रधानमंत्री आवास योजना, स्वनिधि योजना, सौभाग्य योजना, उज्ज्वला योजना, आयुष्मान योजना, स्वामित्व योजना या स्टार्टअप आदि हो। ये योजनाएं सात वर्ष पहले उत्तर प्रदेश में लागू हो जानी चाहिए थीं, लेकिन पिछली सरकार ने जनहित पर ध्यान नहीं दिया। साढ़े चार साल पहले जनता जनार्दन ने पीएम मोदी पर विश्वास करते हुए प्रदेश में भाजपा की सरकार बनवाई तो सभी योजनाओं को लागू किया गया। इससे हर गरीब के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन आया है। विकास योजनाओं का लाभ बिना भेदभाव हर किसी को मिल रहा है। इस मौके पर मुख्यमंत्री के हाथों इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम- 50.25 करोड़, ठोस अपशिष्ट प्रबंधन के कार्य -3.50 करोड़, मृत पशुओं के लिए शवदाह संयंत्र -3.50 करोड़, 14वें/15वें वित्त, अवस्थापना विकास निधि व नगर निगम निधि से सड़क-नाली निर्माण – 38.98 करोड़, पेयजल के कार्य -11.94 करोड़, जलनिकासी के कार्य -1.90 करोड़, नालों का फाइटोरेमेडीएशन से शुद्धिकरण – 6.78 करोड़, 1500 एलईडी स्ट्रीट लाइट – 0.50 करोड़, पार्कों का सौंदर्यीकरण – 0.34 करोड़, डूडा द्वारा सड़क व नाली निर्माण – 3.72 करोड़ की लागत वाली परियोजनाओं का शिलान्यास हुआ जबकि इन कार्यों इलेक्ट्रिक बसों के लिए चार्जिंग स्टेशन – 11.43 करोड़, 15वें वित्त से सड़क व नाली निर्माण – 3.72 करोड़, दो स्थानों पर जोनल ऑफिस – 0.30 करोड़, रेलवे बस स्टेशन पर फ्री वाईफाई – 6 लाख का लोकार्पण किया गया।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *