Responsive Menu
Add more content here...
April 13, 2026
ब्रेकिंग न्यूज

Sign in

Sign up

  • Home
  • बिहार / झारखंड
  • यूपी- बिहार, पंजाब- राजस्थान समेत देश के कई हिस्सों में बारिश-आंधी का अलर्ट

यूपी- बिहार, पंजाब- राजस्थान समेत देश के कई हिस्सों में बारिश-आंधी का अलर्ट

By Nikhil Pal on May 12, 2021
0 439 Views

नई दिल्ली(एजेंसी)- उत्तर भारत समेत देश के कई हिस्सों में आज बारिश और आंधी का पूर्वानुमान जताया गया है। पश्चिमी विक्षोभ के कारण उत्तरी भारत के कई हिस्सों में बारिश की ये आशंका जताई गई है। अगले 24 घंटे के दौरान पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और राजस्थान के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ धूल भरी आंधी और एक-दो स्थानों पर ओले गिरने के आसार हैं। पश्चिम बंगाल, ओडिशा, बिहार के कुछ हिस्सों, छत्तीसगढ़, केरल और लक्षद्वीप के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी वर्षा हो सकती है।

प्री-मॉनसून की हो रही बारिश

जम्मू-कश्मीर, गिलगित बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, कर्नाटक के कुछ हिस्सों, असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश और त्रिपुरा, झारखंड के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं। उत्तर और पूर्व मध्य प्रदेश, तेलंगाना, तटीय आंध्र प्रदेश और अंडमान और निकोबार द्वीप के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।स्काईमेट वेदर(Skymet Weather) के उपाध्यक्ष महेश पलावत ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ लद्दाख के पूर्व में चला गया है। एक अन्य पश्चिमी विक्षोभ ईरान के पूर्वी हिस्सों और उससे सटे अफगानिस्तान पर देखा जा सकता है। वहीं, विदर्भ और आसपास के क्षेत्रों में चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। इसके अलावा भूमध्यरेखीय हिंद महासागर और दक्षिण अरब सागर के मध्य भागों में भी एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना है। इस कारण देश के अधिकांश राज्यों में मौसम बदला हुआ नजर आ रहा है।उत्तरी भारत समेत देश के कई हिस्सों में आने वाले तीन दिनों तक ऐसा ही मौसम बना रहने की संभावना जताई गई है। पश्चिमी विक्षोभ के चलते इस सप्ताह भी राहत भरा रहेगा मौसम। तापमान सामान्य से नीचे रहेगा जबकि धूल भरी आंधी के भी आसार बने रहेंगे।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *