Responsive Menu
Add more content here...
March 29, 2024
ब्रेकिंग न्यूज

Sign in

Sign up

  • Home
  • टॉप न्यूज
  • जो यात्रा से न हुआ वो अभियान से हासिल करेगी कांग्रेस

जो यात्रा से न हुआ वो अभियान से हासिल करेगी कांग्रेस

By Shakti Prakash Shrivastva on January 14, 2023
0 132 Views

शक्ति प्रकाश श्रीवास्तव

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी द्वारा देश के दक्षिणी हिस्से कन्याकुमारी से लेकर उत्तर में जम्मू कश्मीर तक के लिए निकाले जा रहे भारत जोड़ों यात्रा का आधिकारिक मकसद पार्टी द्वारा चाहे कुछ भी बताया जाए। लेकिन उसका एक बड़ा उद्देश्य ये भी है कि किसी भी तरह से पार्टी से विमुख हो चुके अपने कैडर वोट की दुबारा वापसी कराई जाए। इसको ध्यान में रख कर ही इस यात्रा का यात्रा मार्ग आदि का निर्धारण किया गया। जिस क्षेत्र विशेष में ऐसा लगा कि यहाँ यात्रा से कुछ विशेष लाभ नही मिलेगा वहाँ या तो उसे यात्रा रूट में रखा ही नही गया या रखा भी गया तो बहुत छोटा रूट रख बहुत कम समय दिया गया। मसलन उत्तर प्रदेश। जो राज्य देश को सर्वाधिक सांसद देने वाला राज्य है लेकिन यहाँ बीजेपी की दुबारा बहुमत वाली सरकार है। यहाँ फिलहाल कांग्रेस का अस्तित्व न के बराबर है। क्योंकि जिस राज्य में कइयों बार जिस पार्टी की सरकारें रही हों उस राज्य में महज दो विधानसभा के सदस्य हो वो भी पार्टी की बजाय अपने व्यक्तिगत छवि के नाते जीतने वाले, तो फिर क्या कहेंगे। यहाँ पार्टी को लगा कि बहुत कुछ फायदा नहीं मिलेगा लिहाजा यहाँ भारत जोड़ों यात्रा महज तीन दिनों के लिए महज तीन जिलों से गुजार दी गई। यात्रा के अंतिम दौर आते-आते पार्टी के आलानेताओं ने समीक्षा कर 26 जनवरी से एक नया हाथ से हाथ जोड़ों अभियान की शुरुआत करने का निर्णय लिया। राजनीति के जानकारों का मानना है कि यात्रा से जो हासिल नहीं हो सका पार्टी उसे इस अभियान के जरिए हासिल करना चाहती है। यह अभियान दो महीने तक चलेगा। इसे प्रदेश के सभी ग्राम पंचायतों, गांवों और मतदान केंद्रों तक ले जाने की योजना है। प्रत्येक गांव में कांग्रेस का झंडा फहरा कर पदयात्रा की शुरुआत होगीl इस अभियान में यात्रा के मूल संदेश के साथ राहुल गांधी का पत्र व मोदी सरकार के खिलाफ चार्ज सीट भी डोर टू डोर वितरित की जाएगी।  इसके अलावा हर जिला मुख्यालयों पर कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं का एक सम्मेलन भी आयोजित किया जाएगा। पार्टी प्रवक्ता गौरव तिवारी की मुताबिक इसके अलावा राज्य स्तर पर कांग्रेस की महारैली भी होगी जिसको कांग्रेस अध्यक्ष अथवा पूर्व अध्यक्ष संबोधित करेंगे।  इसके बाद प्रियंका गांधी के नेतृत्व में राज्य की राजधानी में महिला मार्च भी होगा जिसकी समापन रैली में महिला घोषणा पत्र का विमोचन होगा। देखना दिलचस्प होगा कि अपने इस अभियान में कांग्रेस कितना सफल होती है।

 

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *